About Us

किसलय

किसलय का शाब्दिक अर्थ होता है नए कोमल पत्ते या कोपल | जैसा कि हमें पता है यही कोमल पत्ते आगे चलकर पूरे पौधे या पिचका भरण पोषण करने में सहायक होता है तथा साथ ही साथ मनुष्य तथा अन्य प्राणियों को भी शीतल छाया प्रदान करती है | इस वेबसाइट का स्थापना इसी अवधारणा के साथ किया गया है| Kislaya.in आपको विभिन्न विषयों के नवीनतम जानकारी हिंदी भाषा में पहुंचाने की एक छोटी सी प्रयास है| टीम किसलय में अलग-अलग विषयों के लेखक है| समय के साथ और भी विशेषज्ञ लेखकों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी| इंटरनेट एक सूचनाओं का अकूत भंडार है| परंतु अभी भी हिंदी भाषा में अच्छे कंटेंट का अभाव है| किसलय इसी कमी को पूरा करने के क्रम में एक छोटी सी प्रयास है| जैसे-जैसे वेबसाइट पर आर्टिकल की संख्या बढ़ेगी, हम उनके लेखकों के बारे में अवगत कराएंगे जो आपको विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित नवीनतम जानकारियां से रूबरू कराएंगे|

संस्थापक

मेरा नाम कमलेश कुमार है | मेरा जन्म प्राचीन भारत के ज्ञान नगरी पाटलिपुत्र पटना में हुआ| मैंने अपने प्रारंभिक शिक्षा पटना से ही प्राप्त किया| गुलबर्गा यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक किया तथा राजीव गांधी प्राविधिक विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में एमटेक का शिक्षा ग्रहण किया| बीटेक करने के बाद करीब 7 वर्षों तक इंडस्ट्री में काम किया| लगभग 18 वर्षों से इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्यापन का कार्य कर रहा हूं| अध्यापन के साथ-साथ फाइनेंस में रुचि होने के कारण मैं म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन का भी काम करता हूं| मैं एक AMFI Certified म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर भी हूं| यात्रा करना, नए जगहों के बारे में जानना हमारी अन्य अभिरुचि में शामिल है|

अगर इस वेबसाइट को बेहतर बनाने के लिए आपका कोई सुझाव हो तो जरूर दें | Team किसलय आपके सुझाव को सहर्ष स्वीकार करेगा तथा उस पर अमल कर इस वेबसाइट को बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी |