Flowchart क्या है? Flochart कैसे बनाएं? What is Flowchart in Hindi

Flowchart क्या है? Flochart कैसे बनाएं? What is Flowchart in Hindi, Flowchart फ्लो चार्ट में कौन कौन सा Synbol का उपयोग किया जाता है|

Flowchart क्या है? Flochart कैसे बनाएं? को समझने से पहले हमें “Algorithm क्या है ” को समझना पड़ेगा | कोई भी mathematical या logical task को पूरा करने के लिए निश्चित संख्या में तथा स्पष्ट तरीके से लिखे गए Instruction के समूह को Algorithm कहा जाता है| Algorithm क्या है ? इसे कैसे लिखते हैं? जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें|

Algorithm को अच्छी तरह से समझ लेने के बाद, अब हम बात करते हैं Flowchart की| Flowchart क्या है? Flochart कैसे बनाएं?

Flowchart एक ऐसा डायग्राम है जो Process, System या computer algorithm को चित्रात्मक तरीके से प्रदर्शित करता है| जिसको समझना किसी के लिए बहुत ही आसान हो जाता है| हालांकि Flowchart का न केवल कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में बल्कि अन्य क्षेत्र मे भी उपयोग किया जाता है| कोई भी कंपलेक्स प्रॉब्लम को Flowchart के जरिए बहुत ही आसानी से समझा जा सकता है|

Flowchart क्या है ?

फ्लो चार्ट एक Algorithm का Graphical representation है| Flowchart को प्राय: programmin planning tool की तरह उपयोग किया जाता है| किसी भी प्रॉब्लम का कंप्यूटर प्रोग्राम बनाने से पहले अगर हम Flowchart बना लेते हैं| तो इस प्रोग्राम के अंदर इंफॉर्मेशन का flow कैसे होगा, processing किस तरह से होगा| यह सब कुछ आसानी से समझ में आ जाता है| फिर इसको कंप्यूटर प्रोग्राम में बदलना काफी आसान हो जाता है|

Flowchart में कौन कौन सा Symbol का उपयोग किया जाता है

फ्लो चार्ट बनाने के लिए कुछ Symbol का उपयोग किया जाता है| आइए जानते हैं यह सारे Symbol क्या है और इनका अर्थ क्या है| हर Symbol का एक अलग अर्थ होता है तथा इसको अलग-अलग प्रसंग में उपयोग किया जाता है| नीचे दिए गए सारणी में सामान्य रूप से उपयोग होने वाले Flowchart के Symbol के बारे में बताया गया है|

क्रम संख्याSymbol का नामSymbol विवरण
1 Start तथा End Symbol This image has an empty alt attribute; its file name is terminator_symbol-60x31-1.pngइसे Terminator भी कहा जाता है| यह Symbol फ्लो चार्ट का प्रारंभ तथा समाप्त Point को प्रदर्शित करता है|
2Input/Output SymbolThis image has an empty alt attribute; its file name is data_symbol-60x46-1.pngइसे Symbol को Data Symbol भी कहा जाता है| इसे इनपुट लेने तथा आउटपुट प्रदर्शित करने के लिए उपयोग किया जाता है|
3Decision SymbolThis image has an empty alt attribute; its file name is decision_symbol-60x46-1.pngइस symbol को प्राय: condition, कोई प्रश्न जिसका उत्तर हां या ना, True या False होता है, के लिए उपयोग किया जाता है| इस ब्लॉक के बाद Flowchart दो अलग शाखाओं में बट जाती है|
4Process SymbolThis image has an empty alt attribute; its file name is process_symbol-60x45-2.pngइसे Action Symbol भी कहा जाता है| इस Symbol को process, function या action को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है|
5Document Symbol Document Flowchart Symbolइस Symbol का उपयोग इनपुट या आउटपुट फाइल को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है | जैसे कोई रिपोर्ट, ईमेल या कोई अन्य डॉक्यूमेंट|
7Connector SymbolConnector Flowchart Symbolजब कोई कॉन्प्लेक्स या बड़ा Flowchart एक से ज्यादा पेज पर ड्रॉ किया जाता है| तब इस Symbol का उपयोग उसे कनेक्ट करने के लिए किया जाता है| इस symbol के अंदर हम कोई नंबर या अल्फाबेट रेफरेंस के लिए लिखते हैं|
8Process Flow प्रवाह रेखा के लिए तीर की आकृतिFlowchart में Process के Flow को प्रदर्शित करने के लिए इस Symbol का उपयोग किया जाता है

इन सामान्य Symbol के अलावा कुछ Advance level के भी symbol फ्लो चार्ट बनाने में प्रयोग किया जाता है| नीचे दिए गए सारणी में इनका विवरण देख सकते हैं|

संख्याSymbol का नामSymbol विवरण
1 Off-page ConnectorOff-page Connector Flowchart Symbolइसे Link Symbol भी कहा जाता है| इसका उपयोग अलग-अलग पेज पर प्रदर्शित एलिमेंट को connect करने के लिए किया जाता है| इस Symbol के अंदर पेज नंबर या elements का रेफरेंस लिखा जाता है|
2Comment SymbolComment Flowchart Symbolइस Symbol का उपयोग फ्लो चार्ट में कमेंट को लिखने के लिए किया जाता है|
3Database SymbolDatabase Symbolयह Symbol डाटा संग्रह को प्रदर्शित करता है|
4Summing Junction SymbolSumming junction symbolइस Symbol के द्वारा बहुत सारे इनपुट के Converging path को मिलाया जाता है|
5Predefined process Symbol predefined process symbolइस Symbol का के द्वारा जटिल process तथा operation को प्रदर्शित किया जाता है, जो कहीं अन्य जगह पर परिभाषित है|
7Hard disk Symbolhard disk symbolयह direct access storage को प्रदर्शित करता है| यहSymbol यह बताता है कि डाटा हार्ड डिस्क में स्टोर है|
8Internal storage symbol internal storage symbolयह symbol यह प्रदर्शित करता है कि, डाटा Internal Memory में स्टोर है|
9. Merge Symbolmerge symbolयह symbol अनेक path को एक करने के लिए उपयोग किया जाता है|
10Multiple document symbolmultiple documents symbol यह symbol बहुत सारे documments और reports को प्रदर्शित करता है|
11Stored data symbolstored data symbolइसे symbol को Data Storage symbol भी कहा जाता है| इसका उपयोग process के अंदर डाटा storage को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है|
12Delay Symboldelay symbol इस Symbol का उपयोग प्रोसेस में delay को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है|
13Or Symbolor symbol यह symbol प्रदर्शित करता है कि, Process को दो या अधिक path में जारी रखना है|
14Display Symboldisplay symbol यह symbol प्रदर्शित करता है कि, process flow के अंदर information को कहां display करना है|

Flowchart बनाने के नियम (Rules for drawing Flowchart)

  1. प्रत्येक फ्लो चार्ट के starting एवं ending points होना चाहिए| इसे rounded rectangle shape के अंदर क्रमश: Start और End लिख कर दर्शना चाहिए|
  2. फ्लो चार्ट बनाने के लिए Conventional flow char symbol योग करना चाहिए|
  3. फ्लो चार्ट को एक ही पेज पर बनाने की कोशिश करनी चाहिए|
  4. Data Flow फ्लो चार्ट के बाएं से दाएं तरफ होना चाहिए|
  5. Flow of control को arrow symbol से दर्शाया जा सकता है, परंतु flow line कभी भी एक दूसरे के ऊपर नहीं होना चाहिए|
  6. फ्लो चार्ट में processing logic का flow ऊपर से नीचे और बाएं से दाएं होना चाहिए|
  7. फ्लो चार्ट symbol के अंदर लिखे गए निर्देश किसी भी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का नहीं होना चाहिए|
  8. Decision symbol से निकलने वाले flow line के नीचे true, false या yes , no लिखा होना चाहिए|
  9. फ्लो चार्ट अगर एक पेज से बड़ा हो, तब ordinary connector symbol का उपयोग करना चाहिए|

Flowchart के फायदे (Advantage of Flowchart)

फ्लो चार्ट बनाने के क्या लाभ हैं? आइए अब हम बात करते हैं, हमें फ्लो चार्ट बनाने के क्या लाभ होता है|

  1. Flowchart का उपयोग कर problem को effective तरीके से विश्लेषण किया जाता है| जिससे प्रोग्राम के डेवलपमेंट में Cost और Time का बचत होता है|
  2. Algorithm की तुलना में फ्लो चार्ट को समझना ज्यादा आसान है|
  3. फ्लो चार्ट में बहुत ही कम और सिंपल symbol का उपयोग किया जाता है|
  4. फ्लो चार्ट के द्वारा system के logic को अच्छी तरह से समझा जा सकता है|
  5. सिस्टम एनालिसिस तथा प्रोग्राम डेवलपमेंट फेज के दौरान फ्लो चार्ट ब्लूप्रिंट के तरह काम करता है|
  6. फ्लोचार्ट debugging process( गलतियां सुधारने )में मदद करता है|
  7. फ्लो चार्ट एक अच्छा program documentation के तरह काम करता है|
  8. इसकी सहायता से प्रोग्राम का मेंटेनेंस काफी आसान हो जाता है|
  9. इसे MS-Word जैसे कोई भी वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर की सहायता से बनाया जा सकता है|

Flowchart के नुकसान (Disadvantage of Flowchart)

फ्लो चार्ट के कुछ नुकसान इस प्रकार से हैं:-

  1. जब कोई प्रोग्राम लॉजिक काफी कमप्लिकेटेड होता है| इस स्थिति में फ्लो चार्ट काफी जटिल तथा उलझ सा जाता है| इससे समय तथा पैसे दोनों की हानि होती है|
  2. अगर फ्लो चार्ट में कोई परिवर्तन या संशोधन की जरूरत होती है, तब इसे फिर से बनाना पड़ता है| इसमें समय की बर्बादी होती है|
  3. चुकी फ्लो चार्ट में symbol का प्रयोग किया जाता है| अतः इसका रिप्रोडक्शन करना एक समस्या है|
  4. इसमें अधिक संख्या में branching तथा looping को दर्शाना कठिन है|
  5. पेपर पर फ्लो चार्ट को बनाना कभी कभी मुश्किल हो जाता है|

Flochart के उदाहरण(Example of Flowchart)

उदाहरण 1- दिए गए 2 नवंबर को जोड़ने के लिए Flowchart बनाएं

Flowchart to add two numbers in programming

उदाहरण 2- दिए गए तीन नंबरों में से सबसे बड़े नंबर प्रिंट करने के लिए Flowchart बनाएं|

Flowchart to find largest among three numbers

FAQ

Flowchart कितने प्रकार के होते हैं

Flowchart चार प्रकार के होते हैं | 1. डॉक्यूमेंट फ्लो चार्ट 2. डाटा फ्लो चार्ट 3. सिस्टम फ्लो चार्ट 4. प्रोग्राम फ्लो चार्ट

Micro Flochart क्या होता है

विस्तृत फ्लो चार्ट अर्थात अधिक विवरण वाले फ्लो चार्ट को Micro Flochart कहते हैं| इसमें Algorithm के सभी components को दर्शाया जाता है|

Flowchart में Decision box का क्या उपयोग है?

फ्लो चार्ट में जहां किसी condition के आधार पर दो या दो से अधिक शाखा का सृजन होता है, वहां पर Decision बॉक्स का उपयोग उचित condition के परिणाम के आधार पर process flow के लिए उचित path का चुनाव किया जाता है|

इस लेख के माध्यम से आपने Flowchart क्या है? Flochart कैसे बनाएं? को समझा है| आप अपने सिलेबस के अनुसार इसका notes बना सकते हैं| अगर आपको फ्लोचार्ट से संबंधित और भी कुछ जानकारी चाहिए कृपया कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें|

इन्हें भी पढ़ें:

1 thought on “Flowchart क्या है? Flochart कैसे बनाएं? What is Flowchart in Hindi”

Leave a Comment