पाइथन क्या है (What is Python in Hindi) | पाइथन की संपूर्ण जानकारी हिंदी में

पाइथन क्या है ? पाइथन का परिचय , पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का उपयोग क्या है ? What is Python Hindi ? Introduction to Python in Hindi. पाइथन की संपूर्ण जानकारी हिंदी में.

हम अपने दैनिक जीवन में कहीं ना कहीं कंप्यूटर का उपयोग करते हैं| कंप्यूटर हमारे लिए काम करता है| अब सवाल यह है कि अगर हमें कंप्यूटर से कोई काम लेना है| तो हम कंप्यूटर को निर्देश किस प्रकार दे सकते हैं| किसी को भी निर्देश देने के लिए एक भाषा की जरूरत होती है| जिसका उपयोग कर हम किसी को कुछ कह सकते हैं| ठीक उसी प्रकार कंप्यूटर को भी निर्देश देने के लिए कंप्यूटर की भाषा की जरूरत होती है| इसका उपयोग करके हम कंप्यूटर से कम्युनिकेट करते हैं|

इस लेख के माध्यम से हम यह समझने की कोशिश करेंगे की पाइथन क्या है ?

पाइथन क्या है

Python एक Interpreted, Object-oriented, General Purpose, Interactive, High level प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है| पाइथन Dynamic typed एवं Gabage Collected विशेषताओं से युक्त प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है | यह एक आसान परंतु शक्तिशाली एवं बहुमुखी Programming Language है, जो इसे लोकप्रिय बनाता है|

वर्तमान समय में पाइथन प्रोग्रामिंग भाषा काफी लोकप्रिय बन चुका है| इसे लोकप्रिय बनने के पीछे मुख्य वजह है कि यह काफी आसान है अर्थात इसे आसानी के साथ सीखा जा सकता है| साथ ही साथ इसका उपयोग हर तरह के प्रोग्राम लिखने के लिए किया जाता है, जैसे वेब डेवलपमेंट, डाटा साइंस, मशीन लर्निंग, API डेवलपमेंट, सिस्टम डेवलपमेंट तथा अन्य बहुत सारे क्षेत्रों में इसका उपयोग किया जाता है|

पाइथन के जनक कौन हैं

Python के जनक नीदरलैंड के Guido Van Rossum हैं|  गुइडो वैन रोसुम ने 1989 की क्रिसमस की छुट्टियों में एक नए प्रकार के प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर काम करना शुरू किया| यही प्रोग्रामिंग लैंग्वेज आगे विकसित होकर पाइथन बना|

पाइथन का इतिहास

इसे Guido Van Rossum ने 1989-1990 के दौरान Develop किया था | Guido Van Rossum ने इसे वर्ष 1991 में नीदरलैंड के Centrum Wiskunde & Informatica (CWI) में जारी किया था|

  • 1994 में Python 1.0 जारी किया गया| जिसमें lamda,map filter तथा reduce जैसे फीचर को शामिल किया गया था|
  • Python 2.0 में list cpmprehension, garbage collection system जैसे feature को जोड़ा गया|
  • December 2008 को Pythom 3.0 जारी किया गया|

Python के विभिन्न version तथा उनके release का समय

पाइथन में नियमित रूप से नए-नए feature तथा support अपडेट किया जाता है| अतः इसके बहुत सारे version जारी किए गए हैं| पाइथन के अधिकृत वेबसाइट पर जाकर नवीनतम version को डाउनलोड किया जा सकता है|

पाइथन के Versionजारी करने का समय
Python 1.0जनवरी 1994
Python 1.5दिसंबर 31, 1997
Python 1.6सितंबर 5, 2000
Python 2.0अक्टूबर 16, 2000
Python 2.1अप्रैल 17, 2001
Python 2.2दिसंबर 21, 2001
Python 2.3जुलाई 29, 2003
Python 2.4नवंबर 30, 2004
Python 2.5सितंबर 19, 2006
Python 2.6अक्टूबर 1, 2008
Python 2.7जुलाई 3, 2010
Python 3.0दिसंबर 3, 2008
Python 3.1जून27, 2009
Python 3.2फरवरी 20, 2011
Python 3.3 सितंबर 29, 2012
Python 3.4मार्च16, 2014
Python 3.5सितंबर 13, 2015
Python 3.6दिसंबर 23, 2016
Python 3.7 जून 27, 2018
Python 3.8अक्टूबर 14, 2019
Python 3.9 अक्टूबर 5, 2020
Python 3.10 अक्टूबर 4, 2021

इस लैंग्वेज का नाम Python क्यों रखा गया

1970 के दशक में बीबीसी के द्वारा एक कॉमेडी सीरीज प्रसारित किया जाता था, जिसका नाम था- “Monty Python’s Flying Circus“. Guido van Rossum को यह सीरियल काफी पसंद था | इस सीरियल से प्रभावित होकर उन्होंने अपने द्वारा डेवलप किया गया प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का नाम Python रखा |

पाइथन क्यों सीखना चाहिए

पाइथन एक लोकप्रिय तथा सीखने में आसान प्रोग्रामिंग भाषा है| साथ ही साथ इसका उपयोग अनेक क्षेत्र से संबंधित प्रोग्राम बनाने में किया जाता है| पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में बहुत प्रकार के लाइब्रेरी मौजूद है जिसका उपयोग कर अनेक प्रकार के applications को डेवलप किया जाता है.

आज के दौर में हर स्टूडेंट तथा IT के क्षेत्र में कार्य करने वाले professioals को एक अच्छा सॉफ्टवेयर डेवलपर बनने के लिए पाइथन की जानकारी जरूरी हो गई है|

कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में रोजगार पाने के लिए पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का जानकारी एक अहम भूमिका निभाता है| अगर आपको पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का Basic नॉलेज भी है| तो आपको आसानी से Job जॉब मिल सकता है| सॉफ्टवेयर उद्योग में Job पाने के लिए Progamming नॉलेज होना बहुत जरूरी होता है| अगर आप पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की जानकारी रखते हैं तो आप Developer, Tester , Data scientist , BigData, Artifitial Intelligence Developer वगैरह में Job पा सकते हैं|

पाइथन को नीचे लिखे गए विभिन्न कारणों के लिए सीखना चाहिए

  • पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखना काफी आसान है|
  • इसका उपयोग करना आसान है|
  • इसमें विभिन्न क्षेत्रों के लिए लाइब्रेरी उपलब्ध है| इसका मतलब हम विभिन्न क्षेत्र के एप्लीकेशन लाइब्रेरी का उपयोग कर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं|
  • यह एक निशुल्क प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है| इसे पाइथन के अधिकारिक वेबसाइट से निशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है|
  • मौजूदा समय में लगभग सभी तरह के एप्लीकेशन पाइथन में बनाया जाता है|
  • सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में पाइथन की जानकार विशेषज्ञों की मांग ज्यादा है|

Features of Python(पाइथन की विशेषताएं)

  1. Easy to Learn and Use – अन्य भाषाओं के अपेक्षा पाइथन को सीखना तथा इसका प्रयोग करना काफी आसान है| पाइथन Syntax काफी सरल है, यह बिल्कुल अंग्रेजी भाषा की तरह है| Beginner इसे आसानी से सीख सकते हैं|
  2. Interpreted language-यह एक इंटरप्रिटेड लैंग्वेज है| इसका मतलब पाइथन के प्रोग्राम Line by line एग्जीक्यूट होते हैं अर्थात एक बार में सिर्फ एक लाइन एग्जीक्यूट होता है| इससे प्रोग्राम में मौजूद Error को आसानी से दूर किया जा सकता है|
  3. Free and Open Source -पाइथन एक Free सॉफ्टवेयर है, जिसे बिना कोई मूल्य चुकाए डाउनलोड किया जा सकता है | साथ ही यह Open Source लैंग्वेज है | जिसके कारण कोई भी व्यक्ति पाइथन का New model या Funtion बनाकर इसमें Include करवा सकता है| दुनिया के विभिन्न लोग पाइथन के नए-नए फंक्शन बनाकर इसमें अपना योगदान देते हैं|
  4. Object-oriented Language– पाइथन Object तथा Class की कांसेप्ट को Support करता है| Inheritance, Polymorphism, Encapsulation, Funtion Overloading इत्यादि Concept को Support करता है| जिसके कारण एक प्रोग्राम में लिखे गए Code को दूसरे प्रोग्राम में भी यूज कर सकते हैं|
  5. Integrated Language– पाइथन के प्रोग्राम में C, C++, Java इत्यादि लैंग्वेज के Code को Integrate करके Run कराया जा सकता है|
  6. Cross Plateform Language-पाइथन के Program अलग-अलग Plaform जैसे- Linux, UNIX, Windows, Macintosh इत्यादि पर Run कराया जा सकता है | अतः इसे Portable language भी कहा जाता है|
  7. Expressing Language– पाइथन लैंग्वेज में बहुत ही कम लाइन का प्रोग्राम लिखकर Complex Task को कराया जा सकता है| उदाहरण के लिए -अगर हमें मॉनिटर पर “Welcome to Python World” Diaplay करने के लिए सिर्फ print(“Welcome to Python World”) लिखना काफी होगा|
  8. Large Standard Library– पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में विभिन्न क्षेत्रों के लिए अनेक प्रकार के library उपलब्ध है | जैसे- Numpy, Pandas,Tensor Flow,Keras, Pytorch इत्यादि| इनका उपयोग करके हम अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित एप्लीकेशन को डेवलप कर सकते हैं|
  9. Dynamic Memory Allocation– पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में Variable का Data Type बताने की कोई जरूरत नहीं होता है| पाइथन का कंपाइलर Run time पर अपने आप दिए गए Data के अनुसार मेमोरी में space सुरक्षित करता है|
  10. Interactive Mode -पाइथन Interactive Mode को Support करता है | जिसमें एक स्टेटमेंट(Instruction) को run करते हैं | इससे प्रोग्राम को Test तथा Debug करना आसान हो जाता है|
  11. GUI Programming and Database -पाइथन प्रोग्राम को हर तरह के Database से जोड़ा जा सकता है| इसका यूज करके GUI (ग्राफिक्स यूजर इंटरफेस) application भी बनाया जा सकता है|

पाइथन को कहां-कहां उपयोग किया जाता है

पाइथन का उपयोग निम्नलिखित विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है-

  1. वेब एप्लीकेशन बनाने में
  2. मशीन लर्निंग के क्षेत्र में
  3. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में
  4. कंसोल बेस एप्लीकेशन बनाने में
  5. डाटा माइनिंग क्षेत्र में
  6. डाटा साइंस के क्षेत्र में
  7. डेस्कटॉप एप्लीकेशन बनाने में
  8. मोबाइल एप्लीकेशन बनाने में
  9. एंटरप्राइज एप्लीकेशन बनाने में
  10. कंप्यूटर ग्राफिक्स के क्षेत्र में
  11. कंप्यूटर विजन के क्षेत्र में
  12. इमेज प्रोसेसिंग एप्लीकेशन बनाने में
  13. स्पीच रिकॉग्निशन के एप्लीकेशन में
  14. गेम एप्लीकेशन डेवलप करने में
  15. हार्डवेयर से संबंधित प्रोग्राम बनाने में
  16. रोबोटिक्स के क्षेत्र मेंनेटवर्किंग से संबंधित सॉफ्टवेयर डेवलप करने में
  17. विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर डेवलप करने में

पाइथन क्या है ? उसका उपयोग क्या है ? इसे क्यों सीखना चाहिए इत्यादि प्रश्नों का जवाब आपको इस लेख के माध्यम से मिल गया होगा | पाइथन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें|

FAQ:

हमें Python 2 या Python3 को सीखना चाहिए ?

वर्तमान समय में हमें python3 ही सीखना चाहिए | Jetbrain के सर्वे के अनुसार सिर्फ तीन परसेंट ही सॉफ्टवेयर की कंपनियां अभी python2 पर काम कर रही है| दूसरा महत्वपूर्ण कारण जबकि पाइथन के द्वारा python2 का सपोर्ट जनवरी 2020 से बंद कर दिया गया है | अर्थात अब python2 का कोई भी नया अपडेट नहीं आएगा|

पाइथन क्यों सीखना चाहिए ?

वर्तमान समय सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में बहुत सारे प्रोग्रामिंग लैंग्वेज हैं परंतु ज्यादातर कंपनियों में पाइथन का हीउपयोग किया जाता है| इनमें से गूगल, मेटा, स्पॉटिफाई, नेटफ्लिक्स, ड्रॉप बॉक्स इत्यादि मशहूर कंपनियां पाइथन पर काम करती है| इसलिए सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में पाइथन प्रोफेशनल की मांग ज्यादा है|

पाइथन सीखने में कितना समय लगता है ?

प्रथम सीखने में कुछ महीनों से लेकर कुछ साल तक भी लग सकता है | इसका मुख्य वजह यह है कि पाइथन में विभिन्न क्षेत्रों के लिए विभिन्न प्रकार के लाइब्रेरी है| अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप कौन कौन सी लाइब्रेरी सीखना चाहते हैं| आमतौर पर पाइथन कभी सीखने के लिए 1 से 2 महीने लगेंगे|

इन्हें भी पढ़ें:

Leave a Comment