बच्चों के भविष्य के लिए निवेश कहां करें | Investment for Child Hindi me

हर माता-पिता अपने बच्चों को एक बेहतर तथा सुरक्षित भविष्य प्रदान करना है |  इसके लिए वे हर संभव प्रयास  भी करते हैं  | परंतु  उचित  समय पर अच्छी  प्लानिंग या फिर कहे  तो जानकारी के अभाव में इसे पूरा नहीं कर पाते है | हमेशा इस बात से परेशान रहते हैं कि बच्चों के भविष्य के लिए निवेश कहां करें | Investment for Child Hindi me समझना है तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम का हो सकता है

आपको अपने बच्चों का एक शानदार  शानदार भविष्य अर्थात आर्थिक रूप से सबल भविष्य प्रदान के लिए तो एक सॉलिड Investment Planning करना होगा | Investment Planning   करते समय किन किन बातों को ध्यान रखना है | क्या  सावधानियां बरतनी है | इसकी पूरी जानकारी हमने पिछले आर्टिकल बच्चों के भविष्य के लिए निवेश में चर्चा किया था |  जिसे आप इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं |

बच्चों के भविष्य के लिए निवेश कहां करें | Investment for Child Hindi me

इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि बच्चों के भविष्य के लिए निवेश कहां करें | Investment for Child Hindi me. अर्थात किस प्रकार के फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट में हम अपना निवेश करें | ताकि बच्चों को मनचाहा कैरियर चुनने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े|  जैसा कि हम जानते हैं कि, प्रत्येक वर्ष महंगाई दर 6 से 8% की दर से बढ़ रहा है |  परंतु साथ ही शिक्षा की महंगाई दर कुछ ज्यादा ही रेट से बढ़ रहा है | यह लगभग 10 % प्रति वर्ष से ऊपर है | इसलिए यहां काफी सोच विचार करने की जरूरत है | सॉलिड प्लानिंग करनी होगी | निवेश के लिए अच्छा विकल्प का चुनाव करना होगा| साथ-साथ में निवेश को पर्याप्त समय नहीं प्रदान करना होगा| ताकि हम अपने वित्तीय लक्ष्य को प्राप्त कर सकें|

सबसे पहले  हमें एक Financial Goal  (वित्तीय लक्ष्य) निर्धारित कर लेना होगा|  फिर यह देखना होगा कि इस   लक्ष को प्राप्त करने के लिए हमारे पास समय कितना है | हम कितनी  रकम  से निवेश प्रारंभ कर सकते हैं | इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हम निम्न विकल्पों में से एक या एक से ज्यादा विकल्प का चुनाव कर अपना निवेश प्रारंभ कर सकते हैं |

 निवेश के विकल्प

  1.    पी पी एफ(PPF)
  2.   सुकन्या समृद्धि योजना(Sukanya Samridhhi Yojna)
  3.  फिक्स्ड डिपॉजिट(Fixed Deposits)
  4.  गोल्ड ईटीएफ(Gold ETF)
  5.  डेट म्युचुअल फंड(Debt Mutual Fund)
  6.  इक्विटी म्युचुअल फंड(Equity Mutual Fund)

 पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ)

पीपीएफ में निवेश को एक अच्छे निवेश की योजना माना जाता है | पीपीएफ को saving-cum-tax saving योजना कहा जाता है|  क्योंकि PPF के निवेश में saving  के साथ-साथ tax Saving | पहले PPF में डेढ़ लाख तक के बचत के लिए 80C की बहुत आयकर में छूट मिलती है | दूसरे इसमें अर्जित ब्याज  भी पूरी तरह से कर मुक्त   होता है | हालांकि पीपीएफ का ब्याज दर घटता बढ़ता रहता है | परंतु किसी भी समय या  बैंक FD इंटरेस्ट रेट से ज्यादा ही होता |वर्तमान में  इसका ब्याज दर   7.1% है | ब्याज की गणना वार्षिक होती है | आप अपना पीपीएस का अकाउंट किसी भी सरकारी बैंक में प्रारंभ कर सकते हैं |

PPF से संबंधित मुख्य बातें

  1. PPF अकाउंट का न्यूनतम अवधि 5 वर्ष का होता है | फिर इसे 5.5 वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है |
  2. इस account कम से कम ₹100 की राशि से प्रारंभ किया जा सकता है|
  3. एक वित्तीय वर्ष में कम से कम ₹500 तथा अधिकतम ₹1.5 लाख तक जमा कर सकते हैं |
  4. साल में   कम से कम एक बार जरूर निवेश करना होता है| बेहतर तो यह है कि आप प्रत्येक महीना एक निश्चित राशि जमा करें |
  5. इसमें आप Cash, Cheque, Demand Draft, Online Fund Transfer या ECS  के द्वारा जमा कर सकते हैं|
  6.  चुकी PPF  अकाउंट भारत सरकार के द्वारा चलाया जाता है | इसलिए यह एक सुरक्षित इन्वेस्टमेंट साथ ही साथ  यह  गारंटीड रिटर्न भी प्रदान करता है  तथा कंप्लीट कैपिटल प्रोटेक्शन देता है |
  7. इस अकाउंट पर आप लोन भी ले सकते हैं जो कि 3rd  और 6th वर्ष में  जमा राशि  का अधिकतम 25% तक  लिया जा सकता है
  8. यह अकाउंट से 25 वर्षों के बाद ही पूरी रकम निकाला जाता है| परंतु साथ में वर्ष भी आप  आंशिक निकासी कर सकते हैं

 कुल मिलाकर हम यह देख पा रहे हैं कि यह एक बहुत ही अच्छी योजना है|   हम  अपने बच्चों के भविष्य के लिए  एक अच्छी कॉरपस का निर्माण इस योजना में निवेश करके कर सकते हैं| 

सुकन्या समृद्धि योजना(Sukanya Samridhhi Yojna)

 सुकन्या समृद्धि योजना “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान” के तहत प्रारंभ की गई योजना है | 10 वर्ष से कम आयु के लड़कियों के लिए उनके अभिभावक के द्वारा इस योजना में निवेश प्रारंभ किया जा सकता  है |  एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों का को इसका लाभ मिल सकता है| इस योजना में 14 वर्षों तक का निवेश जरूरी है|  SSY खाता पोस्ट ऑफिस तथा बैंक दोनों में प्रारंभ किया जा सकता है| यह न्यूनतम   250 रुपए से प्रारंभ किया जा सकता है| एक कन्या के लिए अधिकतम ₹1.5  लाख तक निवेश किया जा सकता है |  इस निवेश से 80C  के तहत आयकर में छूट का लाभ दिया जा सकता है तथा इस अंत में मिलने वाला रकम भी कर मुक्त होता है|

उच्च शिक्षा के लिए बीच में 50% तक की रकम को निकाला जा सकता है|  लड़की अगर 18 वर्ष की हो जाती है तो वह अकाउंट का संचालन अपने हाथों में ले सकती है|SSY एक सुरक्षित योजना है | परंतु इसमें ब्याज दर लगातार कम होते जा रहे हैं | जब यह योजना वर्ष 2014 में प्रारंभ किया गया था|  तो इसका ब्याज दर  9.2% था | जो अब घटते घटते वर्तमान में 7.6% हो गया है| फिर भी एक अच्छी योजना है इस योजना में आप अपनी बेटियों के भविष्य के लिए निवेश कर सकते हैं| 

गोल्ड ईटीएफ ( Gold ETF)

प्राचीन काल से ही सोना में निवेश को एक उत्तर निवेश माना जाता है|  आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए सोना में निवेश कर सकते हैं | लेकिन यहां पर हम आपको Physical  Gold ke  बदले में Paper Gold निवेश करने की सलाह देते है | जिसे गोल्ड ईटीएफ कहा जाता है| Gold ETF एक प्रकार का Mutual fund ही होता है | जिसका मूल्य   सोना के  उतरते चढ़ते भाव पर निर्धारित होता है| एक यूनिट  एक  ग्राम सोना के बराबर होता है|  अब हम बात करते हैं  की गोल्ड ईटीएफ किस तरह से फिजिकल एटीएफ से बेहतर है:

  1.  गोल्ड ईटीएफ खरीदने हैं परचेसिंग कॉस्ट कम लगता है |
  2. इसमें मिलावट की कोई संभावना नहीं होती है, अतः यह 100% Pure  होता है| 
  3. इसे ऑनलाइन  खरीदा जा सकता है |
  4.  कम से कम एक यूनिट अर्थात 1 ग्राम खरीदा जा सकता है|
  5.  इस पर कोई भी मेकिंग चार्ज नहीं लगता है|
  6.  जब चाहे खरीद जब चाहे कर सकते हैं|
  7.  लंबी अवधि में इस पर रिटर्न ज्यादा प्राप्त होता है|

 सावधि जमा ( Fixed Deposit)

हमारे देश में सावधि जमा  एक अत्यंत ही लोकप्रिय तथा परंपरागत निवेश का विकल्प है|  एक तरह से  यह    पूर्ण सुरक्षित  तथा निश्चित ब्याज दर वाला निवेश  है|   फिक्स्ड डिपॉजिट पोस्ट ऑफिस या बैंक में किया जा सकता है | इसकी अवधि 7 दिन से लेकर 10 वर्षों तक का होता है| आजकल इसका ब्याज दर 2.10%   से 5.40% तक है |  इसमें प्राप्त ब्याज की रकम पर इनकम टैक्स देना पड़ता है| जिसे रिटर्न और भी कम हो जाता है | हालांकि एक सुरक्षित निवेश है | परंतु  महंगाई दर को मात नहीं दे पाता  है|  अतः इससे अपना  वित्तीय लक्ष्य  प्राप्त करने में अधिक समय तथा अधिक निवेश की जरूरत होती है |

 डेट म्यूच्यूअल फंड (Debt Mutual Fund)

बच्चों के भविष्य के लिए निवेश का एक अन्य विकल्प है, Debt Mutual Fund |  डेट म्यूच्यूअल फंड  निवेश  एक सुरक्षित निवेश होता है क्योंकि डेट फंड में किया गया निवेश मुख्य रूप से Government  Bond, Corporate Bond, Corporate Fixed Deposits,तथा Bank Deposits ,   इत्यादि में किया जाता है | कुछ पैसों का निवेश इक्विटी मार्केट में भी किया जाता है| ताकि रिटर्न थोड़ा ज्यादा मिले | डेट म्युचुअल फंड अन्य म्यूच्यूअल फंड के तुलना में सुरक्षित होता है| अतः इसमें   रिटर्न भी कम मिलता है | परंतु इसका रिटर्न बैंक फिक्स डिपाजिट के तुलना में ज्यादा होता है| 

इस पर लोंग टर्म कैपिटल गैन टैक्स लगता है| जो एफडी पर लगने वाला डायरेक्ट इनकम टैक्स से कम होता है| जिससे कुल रिटर्न एफडी के मुकाबले ज्यादा हो जाता है | इस प्रकार से कम जोखिम लेने वाले व्यक्ति के लिए निवेश  का यह  एक अच्छा विकल्प हो सकता है|

 म्यूच्यूअल फंड ( Mutual Fund):

अगर आपने जोखिम लेने की क्षमता है | तो आप  म्यूचुअल फंड में निवेश कर डबल डिजिट में रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं | तो आइए सबसे पहले यह जाने कि एक  ? Mutual Fund एक ऐसा फंड है, जिसमें बहुत सारे लोग मिलकर  अपना पैसा निवेश करते  है|  इसका एक फंड मैनेजर होता है| फंड मैनेजर निवेशकों से इकट्ठा किए गए पैसे को शेयर तथा बॉन्ड मार्केट में निवेश करते हैं|  निवेशकों को उनके पैसे के लिए यूनिट आवंटित कर दिया जाता है | फिर इस यूनिट का  मूल्य जिसे NAV कहा जाता है,घटता बढ़ता है |  म्यूचुअल फंड में Lumpsum या SIP के द्वारा निवेश कर सकते हैं|

जहां तक मेरा मानना है, कि बच्चों के भविष्य के लिए सबसे अच्छा निवेश म्यूचुअल फंड में निवेश होता है |  हम बच्चों के भविष्य के लिए निवेश कर रहे हैं | तो हमारे पास 15 वर्ष से  ज्यादा का समय उपलब्ध है | और अगर आपके पास 10 वर्ष या इससे ज्यादा समय है तो इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश एक अच्छा विकल्प हो सकता है | सही फंड का चुनाव कर 15% से ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं | महंगाई दर को मात देने वाला सबसे अच्छा फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स  इक्विटी म्यूचुअल फंड है | इसमें हम SIPके माध्यम से निवेश कर अपनी Financial Goal को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं|

इस ब्लॉग पोस्ट में हमने यह जाना कि बच्चों के भविष्य के लिए निवेश कहां करें | Investment for Child Hindi me .हमारे बच्चों के भविष्य के लिए निवेश की 6 बेस्ट ऑप्शन क्या है ? निवेश के लिए हम इनमें से एक या एक से ज्यादा ऑप्शन का चुनाव कर निवेश प्रारंभ कर सकते  है तथा अपने बच्चों के भविष्य की चिंता से मुक्त हो सकते हैं| हम आगे के ब्लॉक पोस्ट ने इन विकल्पों को एक एक कर विस्तार से चर्चा करेंगे| इसमें निवेश करने का तरीका क्या है ? किन-किन कागजातों की जरूरत होती है | 

इन्हें भी पढ़ें

बच्चों के भविष्य के लिए निवेश में सावधानियां

 निवेश कहां करें ? Nivesh Ki Jankari ?

1 thought on “बच्चों के भविष्य के लिए निवेश कहां करें | Investment for Child Hindi me”

Leave a Comment