भारतीय रेल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है| भारत में पहली यात्री रेल 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से थाने के बीच चलाई गई थी| भारतीय रेलवे नेटवर्क लगभग 65000 किलोमीटर का है| जिसमें रोजाना लगभग 11,000 रेलगाड़ियां चलाई जाती है| आज हम लेख इस के माध्यम से भारतीय रेल के 21 रोचक तथ्य से आपको रूबरू कराएंगे|
Table of Contents
- 1 भारतीय रेल के 21 रोचक तथ्य
- 1.1 1. सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन
- 1.2 2. सबसे छोटी दूरी तय करने वाली ट्रेन
- 1.3 3. रेलवे स्टेशन का सबसे बड़ा नाम
- 1.4 4. रेलवे स्टेशन का सबसे छोटा नाम
- 1.5 5. एक ऐसा स्टेशन जो दो राज्यों में आता है
- 1.6 6. दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफार्म
- 1.7 7. सबसे ज्यादा स्टॉपेज वाला ट्रेन
- 1.8 8. दुनिया का सबसे बड़े रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम वाला स्टेशन
- 1.9 9. सबसे तेज चलने वाली ट्रेन
- 1.10 10. सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन
- 1.11 11. भारत की सबसे लेट चलने वाली ट्रेन
- 1.12 12. एक ही जगह पर दो रेलवे स्टेशन
- 1.13 13. बिना रुके सबसे ज्यादा देर चलने वाली ट्रेन
- 1.14 14. भारत की सबसे बड़ी रेल सुरंग
- 1.15 15. भारतीय रेल में पहला शौचालय
- 1.16 16. पहली कंप्यूटराइज्ड रिजर्वेशन
- 1.17 17. दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल
- 1.18 18. सबसे व्यस्त स्टेशन
- 1.19 19. सबसे पुरानी ट्रेन
- 1.20 20. यूनेस्को से विश्व विरासत साइट का दर्जा वाला ट्रेन
- 1.21 21. डबल डायमंड क्रॉसिंग
भारतीय रेल के 21 रोचक तथ्य
1. सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन
भारत में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन विवेक एक्सप्रेस है| यह ट्रेन डिब्रूगढ़(आसाम) से कन्याकुमारी (तमिलनाडु) तक चलाई जाती है| यह ट्रेन 4273 किलोमीटर की दूरी 3 दिनों से भी ज्यादा (74 घंटे) में तय करती है |
2. सबसे छोटी दूरी तय करने वाली ट्रेन
भारत में सबसे छोटी दूरी तय करने वाली ट्रेन नागपुर से अजनी रेलवे स्टेशन के बीच चलती है| जिनके बीच की दूरी सिर्फ 3 किलोमीटर है|
3. रेलवे स्टेशन का सबसे बड़ा नाम
भारत में रेलवे स्टेशन का सबसे बड़ा नाम वेंकटनरसिम्हाराजूबारीपेटा (Venkatnarsimharajuvaripeta) है| यह रेलवे स्टेशन चेन्नई के नजदीक अराकोनम-रेणिगुंटा सेक्शन पर है|
4. रेलवे स्टेशन का सबसे छोटा नाम
भारत में रेलवे स्टेशन का सबसे छोटा नाम इब (IB) है| यह स्टेशन उड़ीसा में झाड़सुगुड़ा के पास है| दूसरा स्टेशन का नाम ओड(OD) है| जो कि गुजरात में आनंद के नजदीक है|
5. एक ऐसा स्टेशन जो दो राज्यों में आता है
नवापुर नाम का एक स्टेशन दो राज्यों के अंतर्गत आता है| इस स्टेशन का आधा भाग महाराष्ट्र में है तथा आधा भाग गुजरात में |
6. दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफार्म
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन में दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म है| जिसकी लंबाई 1366.33 मीटर (4483 feet) है|
7. सबसे ज्यादा स्टॉपेज वाला ट्रेन
भारतीय रेलवे में सबसे ज्यादा जगहों पर रुकने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का नाम है, हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस| यह ट्रेन 115 स्टॉपेज पर रूकती है
8. दुनिया का सबसे बड़े रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम वाला स्टेशन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन दुनिया का सबसे बड़े रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम वाला स्टेशन है| इसके लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है|
9. सबसे तेज चलने वाली ट्रेन
भारतीय रेल की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन नई दिल्ली भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस है| इस ट्रेन की सर्वाधिक गति 150 किलोमीटर प्रति घंटा है|
10. सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन
भारत में सबसे धीमी गति से चलने वाले ट्रेन मेतूपलयम ऊटी नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन है| यह ट्रेन अधिकतम 16 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती है| कभी-कभी इसकी गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे भी हो जाती है|
11. भारत की सबसे लेट चलने वाली ट्रेन
भारत में सबसे ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेन गुवाहाटी त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस है| जो औसतन 10 से 12 घंटे लेट ही चलती है
12. एक ही जगह पर दो रेलवे स्टेशन
श्रीरामपुर और बेलापुर रेलवे स्टेशन एक ही ट्रैक के आमने-सामने स्थित है| यह दोनों स्टेशन महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के अंतर्गत आते हैं|
13. बिना रुके सबसे ज्यादा देर चलने वाली ट्रेन
भारतीय रेल की बिना रुके सबसे ज्यादा देर चलने वाला ट्रेन त्रिवेंद्रम निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस है| यह ट्रेन बड़ोदरा से कोटा के बीच 528 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 6.5 घंटे में बिना रुके पूरी करती है|
14. भारत की सबसे बड़ी रेल सुरंग
जम्मू कश्मीर के पीर पंजाल में भारत की सबसे बड़ी रेल सुरंग है| इस सुरंग की लंबाई 11.215 किलोमीटर है| इसे बनिहाल रेल सुरंग कहते हैं|
15. भारतीय रेल में पहला शौचालय
भारतीय रेल के प्रारंभ से 50 साल बाद तक ट्रेनों में कोई शौचालय नहीं होता था| 1909 में एक यात्री की शिकायती पत्र पर अमल करते हुए ब्रिटिश सरकार ने ट्रेनों में टॉयलेट का व्यवस्था करवाया|
16. पहली कंप्यूटराइज्ड रिजर्वेशन
भारतीय रेलवे ने सर्वप्रथम कंप्यूटराइज्ड रिजर्वेशन की शुरुआत 1946 को नई दिल्ली में किया गया था|
17. दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल
भारतीय रेलवे ने जम्मू कश्मीर के चेनाब नदी के ऊपर दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बनाया है| जिसकी ऊंचाई एफिल टावर से भी ऊंचा है|
18. सबसे व्यस्त स्टेशन
भारतीय रेलवे का सबसे व्यस्त स्टेशन लखनऊ है| यहां से रोज लगभग 64 ट्रेनों की आवाजाही होती है| लखनऊ रेलवे स्टेशन अपनी सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है|
19. सबसे पुरानी ट्रेन
स्टीम इंजन से चलने वाली सबसे पुरानी ट्रेन फेयरी क्वीन है| जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है| यह ट्रेन दिल्ली कैंट से रेवाड़ी तक चलाई जाती है|
20. यूनेस्को से विश्व विरासत साइट का दर्जा वाला ट्रेन
दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को यूनेस्को से विश्व विरासत साइट का दर्जा मिला है | यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग तक चलती है | इस ट्रेन में कोयले वाले इंजन लगे हैं तथा यह सिर्फ दो फीट चौड़ी पटरी पर चलती है|
21. डबल डायमंड क्रॉसिंग
भारतीय रेल का एकमात्र डबल डायमंड रेलवे क्रॉसिंग नागपुर में स्थित है| यहां से चारो दिशा में रेलवे ट्रैक जाती है|
आशा है यह आर्टिकल “भारतीय रेल के 21 रोचक तथ्य ” आपको पसंद आया होगा तथा आपके ज्ञान वर्धन में सहायक होगा.
इन्हें भी पढ़ें :