59 बिना वीजा के घूमने वाले देश | 59 Visa free countries for Indians in Hindi | List of Visa-free countries, Visa on arrival countries, e-visa countries.
अगर आप भारतीय भारतीय नागरिक है तथा आपके पास भारत का पासपोर्ट है| तो आपके लिए दुनिया के 59 ऐसे देश है| जहां जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं होगी| इन 59 देशों में या तो कोई वीजा की जरूरत ही नहीं होगी या फिर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है |
Henley Passport Index: Q1 2022 के अनुसार भारतीय पासपोर्ट दुनिया का 83rd मोस्ट पावरफुल पासपोर्ट है| 2022 के Visa free countries for Indians लिस्ट के अनुसार अब ओमान भी बिना वीजा के जाया जा सकता है| पहले ऐसी खबर थी कि, इस लिस्ट में आर्मीनिया का नाम भी शामिल किया गया है| बाद में यह स्पष्ट किया गया कि, भारतीयों को वहां का e-visa लेना होगा|
हालांकि इस Visa free countries for Indians के लिस्ट में थाईलैंड, मालद्वीप , नेपाल, इंडोनेशिया, भूटान, मॉरीशस तथा श्रीलंका ऐसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल वाले देश पहले से ही शामिल है| जहां पर आप बिना वीजा के या फिर वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा उठाकर जा सकते हैं|
Table of Contents
- 1 फ्री वीजा, वीजा-ऑन-अराइवल तथा ई-वीजा क्या है
- 2 फ्री वीजा वाले देश का लिस्ट( Visa free countries for Indians )
- 3 वीजा ऑन अराइवल वाले देश का लिस्ट( List of countries With Visa-on-Arrival Facility)
- 4 ई-वीजा की सुविधा वाले देश का लिस्ट( List of countries With Visa-on-Arrival Facility)
- 5 फ्री वीजा देश में जाने के लिए 11 सावधानियां
फ्री वीजा, वीजा-ऑन-अराइवल तथा ई-वीजा क्या है
Visa free क्या होता है
फ्री वीजा का मतलब होता है , बिना वीजा के आप उस देश में भ्रमण कर सकते हैं| अर्थात उस देश में घूमने के लिए किसी भी प्रकार की वीजा की आवश्यकता नहीं होती है| परंतु हां अलग-अलग देश के अलग-अलग नियम-कानून है| कुछ जरूरी कागजात भी दिखाने पड़ते हैं| जैसे पासपोर्ट, आधार कार्ड , वोटर आईडी कार्ड इत्यादि|
वीजा-ऑन-अराइवल क्या होता है
जैसा कि इसके नाम का अर्थ है- आने पर वीजा| अर्थात जिस देश में वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा है| वहां ट्रैवल करने के लिए वीजा की जरूरत तो होगी| परंतु आपको पहले से वीजा बनवाने की कोई जरूरत नहीं है| जब आप वहां पहुंचेंगे, तभी आपको एयरपोर्ट या बंदरगाह पर ही उस देश में प्रवेश करने के लिए वीजा प्रदान किया जाता है| इसके लिए आपको कुछ निश्चित शुल्क भी देना पड़ता है| जिसकी जानकारी आप उस देश के दूतावास का अधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं|
यहां एक बात और ध्यान रखने के योग्य है कि, हर देश में एक निश्चित समय सीमा तक रुक सकते हैं| इस समय सीमा के अंदर आपको उस देश से वापस लौटना पड़ता है|
ई-वीजा क्या होता है
ई-वीजा भी एक तरह का वीजा ऑन अराइवल की जैसी ही सुविधा प्रदान करती है| इस सुविधा के तहत वीजा लेने के लिए उस देश की दूतावास का ना तो चक्कर लगाना पड़ता है और ना ही घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है| उस देश के अधिकारिक वेबसाइट से एक निश्चित शुल्क जमा कर ई-वीजा प्राप्त कर सकते हैं|
नीचे दिए गए सारणी से आप उन देशों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| जो कि Visa free countries for Indians है या फिर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा प्रदान करते हैं | कुछ ऐसे भी हैं जिनका आप E-visa लेकर उस देश का भ्रमण कर सकते हैं|
फ्री वीजा वाले देश का लिस्ट( Visa free countries for Indians )
भारतीय नागरिक को फ्री वीजा की सुविधा प्रदान करने वाले 16 देश है| जहां आप बिना किसी प्रकार के वीजा के ट्रैवल कर सकते है|
क्रम संख्या | Name of Countries | देश का नाम |
1 | Albania | अल्बानिया |
2 | Barbados | बारबाडोस |
3 | Bhutan | भूटान |
4 | British Virgin Islands | ब्रिटिश वर्जिन आईलैन्ड्स |
5 | Cook Islands | कुक द्वीपसमूह |
6 | Dominica | डोमिनिका |
7 | El Salvador | अल साल्वाडोर |
8 | Fiji | फ़िजी |
9 | Grenada | ग्रेनेडा |
10 | Haiti | हैती |
11 | Indonesia | इंडोनेशिया |
12 | Jamaica | जमैका |
13 | St. Kitts and Nevis | सेंट किट्स एंड नेविस |
14 | Macao (SAR China) | मकाओ (एसएआर चीन) |
15 | Mauritius | मॉरीशस |
16 | Micronesia | माइक्रोनेशिया |
17 | Montserrat | मोंटेसेराट |
18 | Nepal | नेपाल |
19 | Niue | नियू |
20 | Oman | ओमान |
21 | Qatar | कतर |
22 | Senegal | सेनेगल |
23 | Serbia | सर्बिया |
24 | Trinidad and Tobago | त्रिनिदाद और टोबैगो |
25 | Tunisia | ट्यूनीशिया |
26 | Vanuatu | वानुअतु |
27 | St. Vincent and the Grenadines | सेंट विन्सेंट और ग्रेनाडीन्स |
वीजा ऑन अराइवल वाले देश का लिस्ट( List of countries With Visa-on-Arrival Facility)
नीचे दिए गए सारणी से आप उन देश का नाम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| जहां पर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा उपलब्ध है
क्रम संख्या | Name of Countries | देश का नाम |
1 | Botswana | बोत्सवाना |
2 | Bolivia | बोलीविया |
3 | Cambodia | कंबोडिया |
4 | Cape Verde Islands | केप वर्डे द्वीपसमूह |
5 | Comoros Island | कोमोरोस आइलैंड |
6 | Ethiopia | इथियोपिया |
7 | Gabon | गैबॉन |
8 | Guinea-Bissau | गिनी-बिसाऊ |
9 | Iran | ईरान |
10 | Jordan | जॉर्डन |
11 | Laos | लाओस |
12 | St. Lucia | सेंट लूसिया |
13 | Madagascar | मेडागास्कर |
14 | Maldives | मालदीव |
15 | Marshall Islands | मार्शल द्वीपसमूह |
16 | Mauritania | मॉरिटानिया |
17 | Mozambique | मोजाम्बिक |
18 | Myanmar | म्यांमार |
19 | Palau Islands | पलाऊ द्वीपसमूह |
20 | Rwanda | रवांडा |
21 | Samoa | समोआ |
22 | Seychelles | सेशल्स |
23 | Sierra Leone | सेरा लिओन |
24 | Somalia | सोमालिया |
25 | Sri Lanka | श्रीलंका |
26 | Tanzania | तंजानिया |
27 | Thailand | थाईलैंड |
28 | Timor-Leste | तिमोर-लेस्ते |
29 | Togo | जाना |
30 | Tuvalu | तुवालू |
31 | Uganda | युगांडा |
32 | Zimbabwe | जिम्बाब्वे |
ई-वीजा की सुविधा वाले देश का लिस्ट( List of countries With Visa-on-Arrival Facility)
निम्न सारणी में कुछ ऐसे देश के नाम हैं जो ई-वीजा की सुविधा प्रदान करते हैं|
Sr. No. | Country Name | देश का नाम |
1 | Azerbaijan | आज़रबाइजान |
2 | Bahrain | बहरीन |
3 | Barbados | बारबाडोस |
4 | Benin | बेनिन |
5 | Combodia | कंबोडिया |
6 | Colombia | कोलंबिया |
7 | Cote D’Ivoire | कोटे डी’आईवोयर |
8 | Djibouti | जिबूती |
9 | Ethiopia | इथियोपिया |
10 | Georgia | जॉर्जिया |
11 | Guinea Bissau | गिनी बिसाऊ |
12 | Kazakhstan | कजाखस्तान |
13 | Kenya | केन्या |
14 | Kyrgyzstan Republic | किर्गिस्तान गणराज्य |
15 | Lesotho | लिसोटो |
16 | Moldova | मोलदोवा |
17 | Myanmar | म्यांमार |
18 | New Zealand | न्यूजीलैंड |
19 | Papua New Guinea | पापुआ न्यू गिनी |
20 | Russian Federation (specific areas of Far Eastern Federal District, Kaliningrad, Leningrad regions and St. Petersburg Regions of Russian Federation) | रूसी संघ (सुदूर पूर्वी संघीय जिला के विशिष्ट क्षेत्र, कैलिनिंग्रैड, लेनिनग्राद क्षेत्रों और रूसी संघ के सेंट पीटर्सबर्ग क्षेत्र) |
21 | Saint Lucia | सेंट लूसिया |
22 | Saint Vincent and Grenadines | सेंट विन्सेंट और ग्रेनाडीन्स |
23 | Singapore | सिंगापुर |
24 | South Korea | दक्षिण कोरिया |
25 | Sri Lanka | श्रीलंका |
26 | Suriname | सूरीनाम |
27 | Taiwan | ताइवान |
28 | Tajikistan | तजाकिस्तान |
29 | Tanzania | तंजानिया |
30 | Thailand | थाईलैंड |
31 | Uganda | युगांडा |
32 | Uzbekistan | उज़्बेकिस्तान |
33 | Vietnam | वियतनाम |
34 | Zambia | जाम्बिया |
35 | Armenia | आर्मेनिया |
फ्री वीजा देश में जाने के लिए 11 सावधानियां
फ्री वीजा का यह कतई मतलब नहीं है कि, अपना बैग उठाया और चल दिए | इसके भी कुछ नियम कायदे हैं| जिसका अनुपालन करना जरूरी है| आइए देखते है कि इन देशों में जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना है|
- अपने साथ अपना इंडियन पासपोर्ट जरूर रखें|
- सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स का फोटोकॉपी अपने साथ जरूरत है|
- फ्री वीजा वाले देश में रुकने का एक निश्चित अवधि होता है| समय सीमा के पहले वापस आ जाएं|
- जिस देश में आप जाना चाहते हैं| वहां के बारे में सभी बातों को अच्छी तरह से पता कर ले| जैसे ठहरने की जगह, देखने लायक जगह , स्थानीय यातायात के साधन, खाने पीने की चीजें, भारतीय दूतावास की जानकारी|
- हर देश का एक ट्रैवल एडवाइजरी होता है, इसकी जानकारी प्राप्त करें|
- एक इंटरनेशनल ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर कराएं|
- उस देश के नियम कानून का पालन करें|
- अपनी वित्तीय स्थिति को ध्यान रखें|
- इमरजेंसी की स्थिति में भारतीय दूतावास से संपर्क करें|
- यात्रा के दौरान अपने परिवार के संपर्क में रहें|
- यात्रा के लिए कोई ऐसे देश का चुनाव ना करें| जहां पर राजनीतिक उथल-पुथल हो रहा हो या फिर आतंकवाद से ग्रसित हो|
इस लेख के माध्यम से आपको Visa free countries for Indians, वीजा ऑन अराइवल वाले देश का लिस्ट( List of countries With Visa-on-Arrival Facility) तथा ई-वीजा की सुविधा वाले देश का लिस्ट की जानकारी उपलब्ध कराई गई| यह जानकारी MEA के वेबसाइट तथा अन्य सोर्स से ली गई है| किसी भी देश में ट्रैवल करने से पहले इस जानकारी को अधिकारिक सोर्स से जरूर कंफर्म करें|
इन्हें भी पढ़ें: