59 ऐसे देश जहां पर आप बिना वीजा के 2022 में जा सकते हैं | 59 Visa free Countries For Indians In Hindi

59 बिना वीजा के घूमने वाले देश | 59 Visa free countries for Indians in Hindi | List of Visa-free countries, Visa on arrival countries, e-visa countries.

अगर आप भारतीय भारतीय नागरिक है तथा आपके पास भारत का पासपोर्ट है| तो आपके लिए दुनिया के 59 ऐसे देश है| जहां जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं होगी| इन 59 देशों में या तो कोई वीजा की जरूरत ही नहीं होगी या फिर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है |

Henley Passport Index: Q1 2022 के अनुसार भारतीय पासपोर्ट दुनिया का 83rd मोस्ट पावरफुल पासपोर्ट है| 2022 के Visa free countries for Indians लिस्ट के अनुसार अब ओमान भी बिना वीजा के जाया जा सकता है| पहले ऐसी खबर थी कि, इस लिस्ट में आर्मीनिया का नाम भी शामिल किया गया है| बाद में यह स्पष्ट किया गया कि, भारतीयों को वहां का e-visa लेना होगा|

हालांकि इस Visa free countries for Indians के लिस्ट में थाईलैंड, मालद्वीप , नेपाल, इंडोनेशिया, भूटान, मॉरीशस तथा श्रीलंका ऐसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल वाले देश पहले से ही शामिल है| जहां पर आप बिना वीजा के या फिर वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा उठाकर जा सकते हैं|

फ्री वीजा, वीजा-ऑन-अराइवल तथा ई-वीजा क्या है

Visa free क्या होता है

फ्री वीजा का मतलब होता है , बिना वीजा के आप उस देश में भ्रमण कर सकते हैं| अर्थात उस देश में घूमने के लिए किसी भी प्रकार की वीजा की आवश्यकता नहीं होती है| परंतु हां अलग-अलग देश के अलग-अलग नियम-कानून है| कुछ जरूरी कागजात भी दिखाने पड़ते हैं| जैसे पासपोर्ट, आधार कार्ड , वोटर आईडी कार्ड इत्यादि|

वीजा-ऑन-अराइवल क्या होता है

जैसा कि इसके नाम का अर्थ है- आने पर वीजा| अर्थात जिस देश में वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा है| वहां ट्रैवल करने के लिए वीजा की जरूरत तो होगी| परंतु आपको पहले से वीजा बनवाने की कोई जरूरत नहीं है| जब आप वहां पहुंचेंगे, तभी आपको एयरपोर्ट या बंदरगाह पर ही उस देश में प्रवेश करने के लिए वीजा प्रदान किया जाता है| इसके लिए आपको कुछ निश्चित शुल्क भी देना पड़ता है| जिसकी जानकारी आप उस देश के दूतावास का अधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं|

यहां एक बात और ध्यान रखने के योग्य है कि, हर देश में एक निश्चित समय सीमा तक रुक सकते हैं| इस समय सीमा के अंदर आपको उस देश से वापस लौटना पड़ता है|

ई-वीजा क्या होता है

ई-वीजा भी एक तरह का वीजा ऑन अराइवल की जैसी ही सुविधा प्रदान करती है| इस सुविधा के तहत वीजा लेने के लिए उस देश की दूतावास का ना तो चक्कर लगाना पड़ता है और ना ही घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है| उस देश के अधिकारिक वेबसाइट से एक निश्चित शुल्क जमा कर ई-वीजा प्राप्त कर सकते हैं|

नीचे दिए गए सारणी से आप उन देशों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| जो कि Visa free countries for Indians है या फिर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा प्रदान करते हैं | कुछ ऐसे भी हैं जिनका आप E-visa लेकर उस देश का भ्रमण कर सकते हैं|

फ्री वीजा वाले देश का लिस्ट( Visa free countries for Indians )

भारतीय नागरिक को फ्री वीजा की सुविधा प्रदान करने वाले 16 देश है| जहां आप बिना किसी प्रकार के वीजा के ट्रैवल कर सकते है|

क्रम संख्या Name of Countries देश का नाम
1Albaniaअल्बानिया
2Barbadosबारबाडोस
3Bhutanभूटान
4British Virgin Islandsब्रिटिश वर्जिन आईलैन्ड्स
5Cook Islandsकुक द्वीपसमूह
6Dominicaडोमिनिका
7El Salvadorअल साल्वाडोर
8Fijiफ़िजी
9Grenadaग्रेनेडा
10Haitiहैती
11Indonesiaइंडोनेशिया
12Jamaicaजमैका
13St. Kitts and Nevisसेंट किट्स एंड नेविस
14Macao (SAR China)मकाओ (एसएआर चीन)
15Mauritiusमॉरीशस
16Micronesiaमाइक्रोनेशिया
17Montserratमोंटेसेराट
18Nepalनेपाल
19Niueनियू
20Omanओमान
21Qatarकतर
22Senegalसेनेगल
23Serbiaसर्बिया
24Trinidad and Tobagoत्रिनिदाद और टोबैगो
25Tunisiaट्यूनीशिया
26Vanuatuवानुअतु
27St. Vincent and the Grenadinesसेंट विन्सेंट और ग्रेनाडीन्स

वीजा ऑन अराइवल वाले देश का लिस्ट( List of countries With Visa-on-Arrival Facility)

नीचे दिए गए सारणी से आप उन देश का नाम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| जहां पर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा उपलब्ध है

क्रम संख्याName of Countriesदेश का नाम
1Botswanaबोत्सवाना
2Boliviaबोलीविया
3Cambodiaकंबोडिया
4Cape Verde Islandsकेप वर्डे द्वीपसमूह
5Comoros Islandकोमोरोस आइलैंड
6Ethiopiaइथियोपिया
7Gabonगैबॉन
8Guinea-Bissauगिनी-बिसाऊ
9Iranईरान
10Jordanजॉर्डन
11Laosलाओस
12St. Luciaसेंट लूसिया
13Madagascarमेडागास्कर
14Maldivesमालदीव
15Marshall Islandsमार्शल द्वीपसमूह
16Mauritaniaमॉरिटानिया
17Mozambiqueमोजाम्बिक
18Myanmarम्यांमार
19Palau Islandsपलाऊ द्वीपसमूह
20Rwandaरवांडा
21Samoaसमोआ
22Seychellesसेशल्स
23Sierra Leoneसेरा लिओन
24Somaliaसोमालिया
25Sri Lankaश्रीलंका
26Tanzaniaतंजानिया
27Thailandथाईलैंड
28Timor-Lesteतिमोर-लेस्ते
29Togoजाना
30Tuvaluतुवालू
31Ugandaयुगांडा
32Zimbabweजिम्बाब्वे

ई-वीजा की सुविधा वाले देश का लिस्ट( List of countries With Visa-on-Arrival Facility)

निम्न सारणी में कुछ ऐसे देश के नाम हैं जो ई-वीजा की सुविधा प्रदान करते हैं|

Sr. No.Country Nameदेश का नाम
1Azerbaijanआज़रबाइजान
2Bahrainबहरीन
3Barbadosबारबाडोस
4Beninबेनिन
5Combodiaकंबोडिया
6Colombiaकोलंबिया
7Cote D’Ivoireकोटे डी’आईवोयर
8Djiboutiजिबूती
9Ethiopiaइथियोपिया
10Georgiaजॉर्जिया
11Guinea Bissauगिनी बिसाऊ
12Kazakhstanकजाखस्तान
13Kenyaकेन्या
14Kyrgyzstan Republicकिर्गिस्तान गणराज्य
15Lesothoलिसोटो
16Moldovaमोलदोवा
17Myanmarम्यांमार
18New Zealandन्यूजीलैंड
19Papua New Guineaपापुआ न्यू गिनी
20Russian Federation (specific areas of Far Eastern Federal District, Kaliningrad, Leningrad regions and St. Petersburg Regions of Russian Federation)रूसी संघ (सुदूर पूर्वी संघीय जिला के विशिष्ट क्षेत्र, कैलिनिंग्रैड, लेनिनग्राद क्षेत्रों और रूसी संघ के सेंट पीटर्सबर्ग क्षेत्र)
21Saint Luciaसेंट लूसिया
22Saint Vincent and Grenadinesसेंट विन्सेंट और ग्रेनाडीन्स
23Singaporeसिंगापुर
24South Koreaदक्षिण कोरिया
25Sri Lankaश्रीलंका
26Surinameसूरीनाम
27Taiwanताइवान
28Tajikistanतजाकिस्तान
29Tanzaniaतंजानिया
30Thailandथाईलैंड
31Ugandaयुगांडा
32Uzbekistanउज़्बेकिस्तान
33Vietnamवियतनाम
34Zambiaजाम्बिया
35Armeniaआर्मेनिया

फ्री वीजा देश में जाने के लिए 11 सावधानियां

फ्री वीजा का यह कतई मतलब नहीं है कि, अपना बैग उठाया और चल दिए | इसके भी कुछ नियम कायदे हैं| जिसका अनुपालन करना जरूरी है| आइए देखते है कि इन देशों में जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना है|

  1. अपने साथ अपना इंडियन पासपोर्ट जरूर रखें|
  2. सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स का फोटोकॉपी अपने साथ जरूरत है|
  3. फ्री वीजा वाले देश में रुकने का एक निश्चित अवधि होता है| समय सीमा के पहले वापस आ जाएं|
  4. जिस देश में आप जाना चाहते हैं| वहां के बारे में सभी बातों को अच्छी तरह से पता कर ले| जैसे ठहरने की जगह, देखने लायक जगह , स्थानीय यातायात के साधन, खाने पीने की चीजें, भारतीय दूतावास की जानकारी|
  5. हर देश का एक ट्रैवल एडवाइजरी होता है, इसकी जानकारी प्राप्त करें|
  6. एक इंटरनेशनल ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर कराएं|
  7. उस देश के नियम कानून का पालन करें|
  8. अपनी वित्तीय स्थिति को ध्यान रखें|
  9. इमरजेंसी की स्थिति में भारतीय दूतावास से संपर्क करें|
  10. यात्रा के दौरान अपने परिवार के संपर्क में रहें|
  11. यात्रा के लिए कोई ऐसे देश का चुनाव ना करें| जहां पर राजनीतिक उथल-पुथल हो रहा हो या फिर आतंकवाद से ग्रसित हो|

इस लेख के माध्यम से आपको Visa free countries for Indians, वीजा ऑन अराइवल वाले देश का लिस्ट( List of countries With Visa-on-Arrival Facility) तथा ई-वीजा की सुविधा वाले देश का लिस्ट की जानकारी उपलब्ध कराई गई| यह जानकारी MEA के वेबसाइट तथा अन्य सोर्स से ली गई है| किसी भी देश में ट्रैवल करने से पहले इस जानकारी को अधिकारिक सोर्स से जरूर कंफर्म करें|

इन्हें भी पढ़ें:

Leave a Comment