ओ लेवल कोर्स क्या है, ओ लेवल कोर्स कैसे करें, Registration, Fees, Syllabus, Exam, Result, Project से संबंधित पूरी जानकारी, What is O Level course in Hindi.
कंप्यूटर हमारे जीवन में एक अहम हिस्सा बन गया है| हम चाहे कोई भी काम करें| किसी भी क्षेत्र में नौकरी करें| सब में कंप्यूटर की जानकारी बहुत जरूरी है| बिना कंप्यूटर का हम कोई भी काम का कल्पना नहीं कर सकते हैं| कंप्यूटर की जानकारी बिना हमारी बाकी की जानकारी अधूरी रह जाती है| आप किसी भी नौकरी के लिए अगर अप्लाई करते हैं, तो सबसे पहले आपसे कंप्यूटर की जानकारी पूछी जाती है|
राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान भारत सरकार की एक ऐसे संस्थान है जो इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी पर विभिन्न तरह के कोर्स संचालित करती है| इनमें से कंप्यूटर जानकारी से संबंधित एक प्रारंभिक कोर्स है- ओ लेवल| आज इस लेख के माध्यम से हम आपको ओ लेवल कोर्स की पूरी जानकारी प्रदान करेंगे | ओ लेवल कोर्स क्या है? इसे कैसे किया जा सकता है? इसका सिलेबस, फीस, एक्जाम, प्रोजेक्ट इत्यादि से संबंधित सारी जानकारी देने की कोशिश करेंगे|
Table of Contents
- 1 ओ लेवल कोर्स क्या है
- 2 ओ लेवल कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है
- 3 O Level Course का एडमिशन प्रक्रिया क्या है
- 4 ओ लेवल कोर्स का फीस क्या है
- 5 O Level Course का स्ट्रक्चर क्या है
- 6 ओ लेवल कोर्स का अवधि क्या है
- 7 ओ लेवल कोर्स का परीक्षा का पैटर्न क्या है
- 8 O Level Course का पासिंग परसेंटेज अंक क्या है
- 9 O Level Course का एग्जाम कैसे होता है
- 10 क्या ओ लेवल कोर्स में प्रैक्टिकल भी है
- 11 ओ लेवल कोर्स का प्रोजेक्ट
- 12 ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स करने का लाभ
- 13 ओ लेवल कोर्स करने के बाद आप किस प्रकार की नौकरी कर सकते हैं
- 14 Syllabus of O Level course
ओ लेवल कोर्स क्या है
यह कोर्स राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा संचालित कंप्यूटर जानकारी के लिए एक प्रारंभिक कोर्स है| इस कोर्स का अवधि 1 वर्ष का होता है| ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट(10+2) अथवा आई टी आई डिप्लोमा है| इस कोर्स के लिए वर्ष में दो बार परीक्षा आयोजित की जाती है|
ओ लेवल कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है
इस कोर्स को करने के लिए न्यूनतम योग्यता इस प्रकार से है
- इंटरमीडिएट(10+2)
- दसवीं क्लास के बाद का आई टी आई सर्टिफिकेट(कम से कम 1 साल का)
O Level Course का एडमिशन प्रक्रिया क्या है
ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स के लिए साल में कभी भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है| इसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन केवल NIELIT के ऑफिशियल वेबसाइट https://student.nielit.gov.in से ही कराया जा सकता है| रजिस्ट्रेशन करते समय ₹500 का रजिस्ट्रेशन शुल्क भी ऑनलाइन ही देना पड़ता है| यह शुल्क 5 वर्षों के लिए मान्य होता है| ध्यान रहे, ओ लेवल कोर्स का शुल्क अलग से देना पड़ता है, जो कि ₹20800 है|
हालांकि इसके लिए पंजीकरण आवास आवेदन पूरे वर्ष ऑनलाइन जमा किया जा सकता है परंतु छात्रों को रजिस्ट्रेशन नंबर आवंटन करने में सुविधा के उद्देश्य से रजिस्ट्रेशन का कट ऑफ डेट रखा गया है जो इस प्रकार है-
पंजीकरण के लिए अंतिम समय | |
जनवरी के परीक्षा के लिए | जुलाई के परीक्षा के लिए |
30th जून से पहले | 31st दिसंबर से पहले |
ओ लेवल कोर्स का फीस क्या है
इस कोर्स का कुल फीस ₹20800 हैं| जिसे आप दो किस्तों में भुगतान कर सकते हैं| पहला किस्त ₹11000 नामांकन के समय तथा दूसरी किस्त ₹9800 दूसरे सेमेस्टर में जमा कर सकते हैं|
O Level Course का स्ट्रक्चर क्या है
सामान्यता ओ लेवल कोर्स में छ: मास का दो सेमेस्टर होता है| हर सेमेस्टर में दो सैद्धांतिक पेपर होता है| चारों सैद्धांतिक परीक्षा पास करने के बाद प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए आवेदन देना होता है| अंत में एक प्रोजेक्ट भी पूरा करना होता है| कुल मिलाकर ओ लेवल कोर्स में 4 कंपलसरी थ्योरी, एक प्रैक्टिकल तथा एक प्रोजेक्ट होता है:-
मॉडल कोड | मॉड्यूल | निर्धारित समय(घंटे में)(थ्योरी) | निर्धारित अ समय (प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट) | समय |
M1-R5 | इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी टूल्स एंड नेटवर्क बेसिक्स | 48 | 72 | 120 |
M2-R5 | वेब डिजाइनिंग तथा पब्लिशिंग | 48 | 72 | 120 |
M3-R5 | प्रोग्रामिंग एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग थ्रू पाइथन | 48 | 72 | 120 |
M4-R5 | इंटरनेट ऑफ थिंग्स एंड इट्स एप्लीकेशन | 48 | 72 | 120 |
PR1-R5 | M1-R5, M2- R5 ,M3-R5 and M4-R5 पर आधारित प्रैक्टिकल | |||
PJ1-R5 | प्रोजेक्ट | 40 | 40 | |
कुल समय समय(घंटे में) | 192 | 328 | 520 |
ओ लेवल कोर्स का अवधि क्या है
ऊपर के टेबल से स्पष्ट है कि वह लेवल कोर्स का अवधि 520 घंटे का है| इस अवधि को छ: महीने के 2 सेमेस्टर अर्थात 1 वर्ष में पूरा करना होता है| यह कोर्स प्रत्येक वर्ष जनवरी तथा जुलाई महीने में प्रारंभ होता है| जिसकी सूचना न्यूज़पेपर या NIELIT के आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी जाती है|
ओ लेवल कोर्स का परीक्षा का पैटर्न क्या है
पांच में संशोधित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रत्येक मॉड्यूल के लिए सैद्धांतिक परीक्षा तथा व्यावहारिक परीक्षा होगी जिसका अवधि तथा कुल अंक इस प्रकार से है:-
परीक्षा | अवधि | कुल अंक |
सैद्धांतिक परीक्षा (Theory Exam) | 3 घंटे | 100 |
व्यावहारिक परीक्षा(Practical Exam) | 3 घंटे | 100 |
O Level Course का पासिंग परसेंटेज अंक क्या है
यह कोर्स पास करने के लिए छात्र को प्रत्येक मॉडल(M1-M4) के सैद्धांतिक तथा व्यवहारिक परीक्षा में कम से कम 50% प्राप्त करना होगा| प्रत्येक मॉडल का अंको का विवरण निम्न है:-
Module Code | Module | अधिकतम अंक |
M1-R5 | इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी टूल्स एंड नेटवर्क बेसिक्स | 100 |
M2-R5 | वेब डिजाइनिंग तथा पब्लिशिंग | 100 |
M3-R5 | प्रोग्रामिंग एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग थ्रू पाइथन | 100 |
M4-R5 | इंटरनेट ऑफ थिंग्स एंड इट्स एप्लीकेशन | 100 |
PR1-R5 | M1-R5, M2-R5, M3-R5 and M4-R5 पर आधारित प्रैक्टिकल | 100 |
PJ1-R5 | प्रोजेक्ट (Certificate only to qualify ‘O’ Level-IT) | – |
कुल अधिकतम अंक | 500 |
परीक्षा फल को प्रकाशित करने से पहले छात्र के द्वारा प्राप्त अंकों को ग्रेड में बदला जाता है| यह ग्रेडिंग स्ट्रक्चर कुछ इस प्रकार से है:
पासिंग परसेंटेज | ग्रेड |
अनुत्तीर्ण (<50) | F |
>= 50% to < 55% | D |
>= 55% to < 65% | C |
>= 65% to < 75% | B |
>= 75% to < 85% | A |
>=85% | S |
छात्र को सभी मॉडल के सैद्धांतिक परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा सफलता पूर्वक पास करने तथा प्रोजेक्ट पूरा पर O Level (IT) का सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है| ओ लेवल सर्टिफिकेट को फाउंडेशन लेवल कोर्स के समकक्ष माना गया है|
यहां ध्यान देने वाली बात यह है की ओ लेवल कोर्स के रिजल्ट में आपके प्रैक्टिकल के अंक नहीं जोड़े जाएंगे| परंतु सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए प्रैक्टिकल का एग्जाम पास करना जरूरी होता है| साथ ही साथ प्रोजेक्ट कार्य को भी पूरा करना अनिवार्य है| इनके पूरा किए बिना आपको सर्टिफिकेट प्रदान नहीं किया जाएगा|
O Level Course का एग्जाम कैसे होता है
इस कोर्स को पूरा करने के लिए आपको कुल 4 सैद्धांतिक(थ्योरी) परीक्षाएं देनी होगी|
सैद्धांतिक परीक्षा(थ्योरी एग्जाम) -हर थ्योरी परीक्षा के दो भाग होते हैं| पहले भाग में 40 प्रश्नों बहुविकल्पी होते हैं जिसका उत्तर OMR सीट पर देना होता है| इसके लिए 1 घंटे का समय निर्धारित है| यह भाग 40 अंकों का होता है, जिसमें पास होने के लिए 20 अंक लाना जरूरी होता है|
परीक्षा का दूसरा भाग 60 अंको का होता है जिसमें पास करने के लिए 30 अंक लाना जरूरी होता है| इस भाग में 60 प्रश्न होते हैं| जिसके लिए 2 घंटे का समय निर्धारित है| इनका उत्तर लिख कर देना पड़ता है|
व्यवहारिक परीक्षा(प्रैक्टिकल एग्जाम)– ओ लेवल कोर्स के चार सैद्धांतिक पेपर को पास करने के बाद ही आप व्यवहारी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं| व्यावहारिक परीक्षा का भी 2 भाग होते हैं| पहला भाग 80 अंको का होता है| जिसमें आपको कंप्यूटर पर प्रोग्राम लिखकर एग्जीक्यूट कराना पड़ता है|
व्यावहारिक परीक्षा का दूसरा भाग 20 अंकों का होता है| जिसमें मौखिक परीक्षा (Viva) देना पड़ता है| इस तरह से पूरी सैद्धांतिक परीक्षा 100 अंकों का होता है तथा इसके लिए 3 घंटे का समय निर्धारित होते हैं|
क्या ओ लेवल कोर्स में प्रैक्टिकल भी है
जी हां, इस कोर्स में आवंटित अवधि में से 60% समय प्रैक्टिकल के लिए निश्चित किया गया| अर्थात कुल निर्धारित 520 घंटे में से प्रैक्टिकल के लिए 328 घंटे रखा गया है| इसमें प्रोजेक्ट कार्य के लिए 40 घंटे का समय निर्धारित किया गया है| होश में चार थ्योरी पेपर है| प्रैक्टिकल तथा प्रोजेक्ट इन्हीं चार थ्योरी पेपर पर आधारित होगा| हर थ्योरी पेपर का एक प्रैक्टिकल होगा|
ओ लेवल कोर्स का प्रोजेक्ट
प्रोजेक्ट ओ लेवल कोर्स का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है| जिस संस्थान से आप ओ लेवल का कोर्स करते हैं उस संस्थान के संकाय सदस्य के मार्गदर्शन में आप अपना प्रोजेक्ट पूरा कर सकते हैं| दरअसल या प्रोजेक्ट कार्य छात्र को अपने ज्ञान तथा कौशल को वास्तविक जीवन की समस्याओं में लागू करने का अवसर प्रदान करती है|
प्रोजेक्ट कार्य के लिए कोई अंक निर्धारित नहीं है| अर्थात इसकी अंक आपके परीक्षाफल में नहीं जोड़े जाएंगे| परंतु सर्टिफिकेट लेने के लिए प्रोजेक्ट कार्य पूरा करना अनिवार्य है|
ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स करने का लाभ
कंप्यूटर की प्रारंभिक जानकारी के लिए ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स किया जाता है| इस कोर्स को करने केकई सारे लाभ हैं-
- अगर आप किसी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करते हैं तो कंप्यूटर डिप्लोमा का सर्टिफिकेट मांगा जाता है| यहां पर आप ओ लेवल कोर्स का सर्टिफिकेट दे सकते हैं|
- हर प्राइवेट ऑर्गेनाइजेशन में किसी भी प्रकार की जॉब के लिए कंप्यूटर की जानकारी आवश्यक होता है| यहां पर भी ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट आप लगा सकते हैं|
ओ लेवल कोर्स करने के बाद आप किस प्रकार की नौकरी कर सकते हैं
ओ लेवल कोर्स करने के बाद आपके लिए नौकरी हेतु कई सारे दरवाजे खुल जाते हैं| आप अपने इंटरेस्ट के साथ इनमें से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं|
- जूनियर प्रोग्रामर
- वेब डिजाइनर
- शिक्षक सहायक
- ईडीपी असिस्टेंट
- प्रोग्रामर असिस्टेंट
- लैब असिस्टेंट
- कंप्यूटर ऑपरेटर
- यूजर इंटरफेस डिजाइनर
- वेब पब्लिकेशन असिस्टेंट
- ऑफिस ऑटोमेशन असिस्टेंट
- IoT एप्लीकेशन इंटीग्रेटेड
Syllabus of O Level course
इस लेख के माध्यम से आपको ओ लेवल कोर्स क्या है? ओ लेवल कोर्स कैसे करें? इस कोर्स का परीक्षा, शुल्क, अवधि इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान करने की कोशिश की गई है| अगर इस कोर्स के बारे में कुछ अन्य जानकारी चाहिए तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें| इसका सिलेबस कथा कोर्स से संबंधित पाठ्यक्रम सामग्री की जरूरत हो तो आप कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं|
इन्हें भी पढ़ें: