मेटावर्स क्या है/2022 की नई दुनिया Metaverse | What Is Metaverse In Hindi

मेटावर्स क्या है, मेटावर्स क्या होता है, यह कैसे काम करेगा, कैसा दिखेगा, मेटावर्स के फायदे और नुकसान, मेटावर्स पर कौन-कौन सी कंपनियां काम कर रही है| What Is Metaverse In Hindi

हम लोग आज टेक्नोलॉजी की कि उस दुनिया में जी रहे हैं जिसमें इसका विकास दिन दुगना रात चौगुना हो रहा है| आए दिन नए-नए प्रकार के अविष्कार होते जा रहे हैं| खासकर इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की दुनिया में ऐसे ऐसे अविष्कार हो रहे हैं जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं| जिस तरह से हम इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के विभिन्न अविष्कारों का उपयोग करके अपने जीवन को आसान बना आए हैं, इसकी कल्पना आज से 20 साल पहले कोई नहीं कर पाया होगा|

दुनिया का हर काम एक छोटे से मोबाइल के द्वारा किया जा रहा है | वीडियो कॉल, ऑनलाइन एजुकेशन, ऑनलाइन शॉपिंग, ऑनलाइन मनी ट्रांजैक्शन और क्या कुछ नहीं कर पा रहे हैं | फेसबुक जैसे सोशल मीडिया के द्वारा दुनिया के किसी भी कोने मैं बैठे लोगों के कितने नजदीक होते हैं, हम|

अविष्कार के इसी कड़ी में फेसबुक के मालिक जुकर बर्ग के द्वारा एक ऐसी एडवांस लेवल का वर्चुअल सोशल प्लेटफॉर्म की परिकल्पना की जा रही है, जिसमें वास्तविक तथा वर्चुअल दुनिया की दूरियां मिट जाएगी| इस वर्चुअल दुनिया में आप घर बैठे पूरी दुनिया में घूम सकते हैं, किसी भी व्यक्ति के साथ बातें कर सकते हैं, खा पी सकते हैं, एक साथ काम कर सकते हैं, खेल सकते हैं| ऐसी तकनीक होगी जिसके द्वारा एक व्यक्ति अपने कमरे में बैठे बैठे कहीं भी, किसी के साथ, कोई भी काम कर सकता है|

आइए हम जानते हैं की, मेटावर्स क्या है ? इसकी उपलब्ध जानकारी हम इस लेख के द्वाराआपको प्रदान कोशिश करते हैं|

मेटावर्स क्या है

मार्क जुगर बर्ग द्वारा परिकल्पना किया गया एक एडवांस लेवल का सोशल प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल करके कोई भी व्यक्ति अपने कल्पना के अनुसार कोई भी काम कर सकता है| जो काम आप वास्तविक दुनिया में करते हैं उन सभी कामों को इस प्लेटफार्म का उपयोग करके वर्चुअल दुनिया में कर सकते हैं| मेटावर्स प्लेटफार्म का उपयोग करके एक ऐसा वर्चुअल एनवायरमेंट बनाया जा सकता है| जिसमें आप अपने घर में बैठे-बैठे दुनिया के किसी भी जगह के अन्य लोग से मिल सकते हैं, मीटिंग कर सकते हैं, शॉपिंग कर सकते हैं, बिजनेस से संबंधित काम कर सकते हैं, क्लास अटेंड कर सकते हैं, गेम खेल सकते हैं|

मेटावर्स का अर्थ क्या है

इसे दो शब्दों meta तथा verse को मिलाकर बनाया गया है| Meta का अर्थ होता है-Beyond और Verse शब्द को Universe से लिया गया | अर्थात Metaverse का अर्थ हुआ- Beyond Universe. अगर इसे हम हिंदी में कहें तो यह होगा- ब्रह्मांड से परे|

मेटावर्स का कॉन्सेप्ट कहां से आया

नील स्टीफन के द्वारा 1992 में साइंस फिक्शन पर एक उपन्यास ” Snow Crash” लिखा गया था | इस उपन्यास में उन्होंने पहली बार मेटावर्स शब्द का जिक्र किया था | इस उपन्यास में लेखक ने एक ऐसी वर्चुअल दुनिया की कल्पना की जिसमें एक व्यक्ति घर बैठे दुनिया में कहीं भी पहुंच जाए तथा कोई भी काम कर सकता है| उन्होंने वास्तविक दुनिया के साथ-साथ एक वर्चुअल दुनिया की परिकल्पना किया जिसमें वास्तविक दुनिया के अनुसार कोई भी काम किया जा सकता है|

आज हम क्रिप्टो करेंसी के वास्तविकता को एक्सेप्ट कर चुके हैं | बिटकॉइन्स की सफलता को कौन नहीं जानता है | इसमें हम अपना निवेश भी कर रहे हैं| क्या आपको पता है इस क्रिप्टो करेंसी का भी जिक्र सबसे पहले एक उपन्यास में ही किया गया था| जो कल्पना एक मोबाइल में किया गया था आज वह हकीकत बन चुकी है| बिल्कुल इसी प्रकार से मेटावर्स काजी परिकल्पना हकीकत बनने वाला है|

मेटावर्स के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर

इसके लिए हाई पावर की कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होगी | ज्यादा शक्तिशाली प्रोसेसर, 3D Imagery, VR टेक्नोलॉजी, हाई पावर इंटरनेट कनेक्टिविटी(6G) जैसे अन्य बड़े बुनियादी ढांचे की जरूरत होगी|

मेटावर्स के डेवलपमेंट में संलग्न कंपनियां

इस एडवांस प्लेटफार्म मेटावर्स के डेवलपमेंट में बहुत सारी कंपनियां ने हाथ मिलाया है| इनमें से प्रमुख कंपनी फेसबुक जिस का नया नाम मेटा रखा जाना है | इसकी परिकल्पना फेसबुक कंपनी के मालिक मार्क जुगर बर्ग के द्वारा किया गया है| उन्होंने अन्य कंपनियों जैसे एनवीडीया, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, यूनिटी सॉफ्टवेयर, ऑटोडेस्क, हेलो टेनसेंट इत्यादि के साथ हाथ मिलाकर इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं|

क्या फेसबुक का नया नाम मेटा है

गूगल ने अल्फाबेट नाम की एक अलग कंपनी बनाई है | यह अल्फाबेट कंपनी गूगल की पैरंट कंपनी होगी जिसके अंदर सारी कंपनियां काम करेंगे|

ठीक इसी प्रकार मार्क जुबेर ने भी 28 अक्टूबर 2021 को एक नई कंपनी मेटा का अनाउंसमेंट किया | दरअसल मार्क जुगर बर्ग अपनी कंपनी फेसबुक को सोशल मीडिया तक सीमित न रखकर इसे बहुत ऊपर ले जाना चाहते हैं|

उन्होंने Meta नाम की एक पैरंट कंपनी बनाई है जिसके अंदर सारी कंपनियां फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम इत्यादि काम करेंगे| इन्हें सोशल वर्क से ऊपर उठकर वर्चुअल रियलिटी की दुनिया में ले जाना है | यह मेटावर्स की दिशा में ही एक कदम है|

मेटावर्स का स्वरूप कैसा होगा

कुछ दिन पहले एक फिल्म “अवतार” आया था | इस फिल्म में मेटावर्स की 3D दुनिया को बहुत ही अच्छे ढंग से दिखाया गया था| इस नई तकनीक को मनुष्य के जीवन में हकीकत में बदलने के लिए सभी क्षेत्र की कंपनियां, अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाले लोग, अलग-अलग इंस्टिट्यूशन जैसे हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, बैंकिंग, टेलीकॉम, हॉस्पिटल, शॉपिंग मॉल, एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स, विभिन्न देशों की सरकारी संस्थाएं इत्यादि को मिलकर एक इकोसिस्टम का का विकास करना होगा| ताकि यह तकनीक हकीकत बन सके|

मेटावर्स यूजर का स्वरूप कैसा होगा

मेटावर्स कि इस वर्चुअल दुनिया में एक यूज़र अपना एक वर्चुअल इमेज क्रिएट करता है, जो कि बिल्कुल उस यूजर की तरह ही प्रतीत होगा, मुझे अवतार कहा जाता है| इस इमेज के द्वारा वह यूजर किसी दूसरे व्यक्ति की इमेज से वर्चुअली कनेक्ट हो सकता है|

वे दोनों व्यक्ति फिजिकली कितने भी दूर बैठे हो, परंतु अपने इमेज के द्वारा उन्हें एहसास ही नहीं होगा कि दोनों अलग-अलग जगह पर बैठे हैं| इस प्रकार कोई भी व्यक्ति भारत में अपने घर में बैठकर यूएसए के किसी यूनिवर्सिटी में कोई क्लास अटेंड कर सकता है, कॉन्फ्रेंस अटेंड कर सकता है, या फिर कोई अन्य काम कर सकता है|

मेटावर्स का वास्तव में कब आएगा

जिस तरह से कभी इंटरनेट एक कल्पना था परंतु आज यह वास्तविकता है तथा लोग इसे सामान्य रूप से उपयोग कर रहे हैं| समय के साथ मेटावर्स भी सामान्य जीवन का एक हिस्सा हो जाएगा|

एपिक गेम के संस्थापक Tim Sweeny के अनुसार इसे पूरा होने में एक दशक या उससे ज्यादा का समय लग सकता है| परंतु वास्तव में ऐसा हो रहा है| उन्होंने कहा कि मेटावर्स सिर्फ एक कंपनी के द्वारा नहीं बनाया जा रहा है बल्कि इसमें लाखों डेवलपर्स एक साथ मिलकर काम करेंगे| हर कोई अपने हिस्से का निर्माण करेगा| मेटावर्स के निर्माण में ईट से ईट रखी जा रही है| सभी लोगों के सहयोग से इसे वास्तविकता के धरातल पर लाया जाएगा|

मेटावर्स कैसे काम करेगा

मार्क जुकरबर्ग के अनुसार मेटावर्स एक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन होगा जो कि वर्तमान कंप्यूटर एप्लीकेशन से काफी अलग होगा| इस सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन के द्वारा कोई भी यूजर एक 3D अवतार क्रिएट कर किसी दूसरी यूज़र के 3D अवतार से वर्चुअल कनेक्ट हो पाएंगे| यूज़र इसमें VR Hesdset या AR Lence तथा Glasses की मदद से वर्चुअल दुनिया में प्रवेश कर पाएंगे

Virtual Reality(VR) क्या है

वर्चुअल रियलिटी टेक्नोलॉजी का की मदद से एक वर्चुअल दुनिया बनाई जाती है| इसमें 3D का उपयोग किया जाता है| जिससे इस काल्पनिक दुनिया को लोग वास्तविक की तरह अनुभव कर सकें| VR Headset का उपयोग कर वर्चुअल दुनिया में प्रवेश किया जाता है| अभी तक इसका उपयोग वीडियो गेम तथा 3D मूवी में किया जाता रहा है, परंतु आने वाले समय में इसका उपयोग एक नए आयाम के लिए किया जाएगा| जिसे हम मेटावर्स के नाम से जानेंगे|

Augmented Reality(AR) क्या है

वर्चुअल दुनिया से वास्तविक दुनिया को जोड़ने का काम Augmented Reality करता है | वर्चुअल दुनिया के चीजों को वास्तविक दुनिया से कनेक्ट कर एक आर्टिफिशियल एनवायरमेंट क्रिएट किया जाता है| जो वीडियो हम अपने कंप्यूटर या मोबाइल के स्क्रीन पर देखते हैं उसे AR के मदद से बाहर निकाल कर देखते हैं, जो बिल्कुल वास्तविक प्रतीत होता है|

मेटावर्स में अभी तक का डेवलपमेंट

ऐसा नहीं है कि अभी तक मेटावर्स क्षेत्र में अभी तक कोई काम नहीं हुआ है| विभिन्न कंपनियां अपने अपने तरीके से इस क्षेत्र में काम कर रही हैं| आइए जानते है कि इस क्षेत्र में अभी तक कौन सी कंपनी कितना काम किया है|

  • माइक्रोसॉफ्ट – माइक्रोसॉफ्ट वर्ष 2016 में Hololence को लांच किया था | जो कि AR और VR 22 टेक्नोलॉजी पर काम करता है| वर्ष 2017 में माइक्रोसॉफ्ट ने AltSpaceVR कंपनी का अधिग्रहण किया जो कि Virtual Reality पर काम करती है| अमेरिकी सेना ने Hololence Headset के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ 22 बिलियन डॉलर की करार किया है|
  • Roblox – Roblox एक गेमिंग प्लेटफार्म है जिस पर NIKE ने अपना नाइक लैंड खोला है| NIKE LAND से कोई भी खिलाड़ी अपने अवतार के लिए नाइक का जूता, बैग, टोपी इत्यादि को खरीद सकता है| Roblox ने VANS कंपनी के साथ भी करार किया है| Vans World से भी खिलाड़ी अपने अवतार के लिए जूते, कपड़े, तथा वैन गियर इत्यादि खरीद सकते हैं|
  • Epic Games – Fortnite, मेटावर्स स्पेस में सबसे बड़े ‘प्रतियोगियों’ में से एक है। 2017 में एपिक गेम्स द्वारा लॉन्च किया गया, यह एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम के रूप में शुरू हुआ| परंतु इसके द्वारा सुप्रसिद्ध सिंगर Marshelmello, Ariana Grande तथा मशहूर रैपर Travis Scott के साथ मिलकर किया गया वर्चुअल इवेंट को कई करोड़ लोगों ने देखा था |
  • Minecraft: Minecraft एक माइक्रोसॉफ्ट का ही सहभागी कंपनी है| इसमें खिलाड़ी अपना अवतार खुद बना सकता है| गेम के अंदर अलग-अलग तक को पूरा कर सकते हैं| इस गेम के 14 करोड़ से भी ज्यादा यूजर है| इस गेम के लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही मेटावर्स चर्चा में जोर शोर से होने लगी|

मेटावर्स के लाभ क्या है

मेटावर्स के विभिन्न सारे लाभ हैं

  • इसके मदद से कोई भी यूज़र दुनिया के किसी कोने में बैठे, अपने दोस्त अपने परिवार के अन्य सदस्य वर्चुअली जुड़ सकते हैं
  • इसकी मदद से घर बैठे किसी विदेशी यूनिवर्सिटी या कोई कोर्स के क्लास को अटेंड कर सकते हैं|
  • मेटावर्स की मदद से शॉपिंग, मीटिंग, बिजनेस इत्यादि को पूरी दुनिया में घर बैठे करने का एक प्लेटफार्म मिलेगा
  • मेटावर्स से वास्तविक दुनिया तथा आभासी दुनिया के बीच अंतर कम हो जाएगा|
  • मौजूदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म काफी एडवांस रूप में आ जाएगा|
  • इसकी सहायता से दुनिया के किसी कोने में वर्चुअली जाकर शॉपिंग तथा अन्य कार्य कर सकते हैं |

मेटावर्स के और भी बहुत सारे फायदे हैं जो आने वाले समय में उजागर होंगे| किसी भी टेक्नोलॉजी का अगर कुछ फायदा है| तो उसके साथ उससे नुकसान ही होता है| अब हम इससे होने वाले कुछ संभावित नुकसान की बात करते हैं|

मेटावर्स के नुकसान

हर चीज मैं फायदे के साथ नुकसान ही जुड़ा होता है | किसी भी चीज से जहां हमें फायदा होता है साथ ही साथ उसका नुकसान ही हमें झेलना पड़ता है|

  • इस टेक्नोलॉजी के आने से लोग अपना समय सतरंगी वर्चुअल दुनिया में ज्यादा बिताएंगे | इससे हमारे अपनों से दूरियां बढ़ेगी | साथ रहते हुए भी हम लोग एक दूसरे से दूर रहेंगे|
  • ज्यादा समय इस स्क्रीन पर बिताने से हमारी शारीरिक गतिविधियां कम हो जाएंगी| इससे तरह-तरह के बीमारियों से हम ग्रसित हो सकते हैं|
  • इससे साइबर क्राइम बढ़ सकता है|

इसके साथ ही आने वाले समय में और अन्य प्रकार की नुकसान देखने को मिल सकता है|

FAQ

फेसबुक का नया नाम क्या है?

फेसबुक का अभी कोई भी नया नाम नहीं रखा गया है| मार्क जुकरबर्ग ने Meta नाम की एक पैरंट कंपनी बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की है| जिसके अंदर उनके अन्य कंपनियां शामिल होगी|

META का फुल फॉर्म क्या है?

Meta का कोई फुल फॉर्म नहीं है| Meta. एक ग्रीक शब्द है जिसका अर्थ होता है Beyond| Beyond का अर्थ है किसी भी सीमा से परे| मार्क जुकरबर्ग अपनी कंपनी फेसबुक को एक नई वर्चुअल दुनिया में ले जाना चाहते हैं इसलिए इसका नाम उन्होंने मेटा रखने को सोचा है

अवतार क्या है ?

जब कोई व्यक्ति वर्चुअल दुनिया में अपने को रिप्रेजेंट करने के लिए अपना एक 3D वर्चुअल इमेज क्रिएट करता है, उसे अवतार कहते हैं|

Virtual Work Space क्या है?

वर्चुअल दुनिया का वह जगह जहां पर आप वर्चुअली कोई भी काम कर सकते हैं| आप कोई गेम खेल सकते हैं, खरीदारी कर सकते हैं, क्लास अटेंड कर सकते हैं, या वह सब कुछ जो आप वास्तविक दुनिया में करते हैं| इसे वर्चुअल वर्क स्पेस करते हैं| परंतु हां यह सब केवल आप एडवांस टेक्नॉलॉजी के मदद से ही कर सकते हैं|

इन्हें भी पढ़ें:

Leave a Comment