Literals in Python and its Types in Hindi | पाइथन में Literals क्या है

Literals in Python and its Types in Hindi | पाइथन में Literals क्या है तथा तथा यह कितने प्रकार के होते हैं | What are Lirerals in Python.

पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखने की कड़ी में आज हम बात करेंगे Literals in Python and its Types in Hindi. तो आइए समझते हैं literals क्या होता है तथा इसके कितने प्रकार हैं|

Literals in Python and its Types in Hindi

पाइथन में literals को raw data के रूप में परिभाषित किया जाता है | जोकि किसी variable या फिर constant में assign किया जाता है | Literal एक fixed value या constant value को प्रदर्शित करता है|

x= 225
y= 100.25
z= 34+12j
s=”Python”

ऊपर दिए गए उदाहरण में 225,100.25, 34+12j, “Python” को Literal कहा जाता है, अर्थात वेरिएबल में जो वैल्यू असाइन किया जाता है, उसे literal कहते हैं | यह वैल्यू numeric हो सकता है या फिर कोई अन्य प्रकार के data type का वैल्यू ही हो सकते हैं. जैसे string, boolean इत्यादि|

ओ लेवल सिलेबस

Type of Literals in Python (पाइथन में Literals के प्रकार)

पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में Literal पांच प्रकार के होते हैं :

  1. Numeric Literals (न्यूमैरिक लिटरल)
  2. String Literals ( स्ट्रिंग लिटरल)
  3. Boolean Literals( बुलियन लिटरल)
  4. Literals Collectionas( लिटरल कलेक्शन)
  5. Special Literals

Numeric Literals (न्यूमैरिक लिटरल)

पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में Numeric Literals के द्वारा संख्या को प्रदर्शित किया जाता है | यह संख्या Integer, floating point number तथा complex number हो सकता है| न्यूमैरिक लिटरल्स तीन प्रकार के होते हैं:-

  1. Integer Literal
  2. Floating Point Literal
  3. Complex Number

Integer Literal

पूर्ण संख्या को Interger कहा जाता है| इसमें कोई Decimal point(दशमलव) नहीं होता है. अर्थात यह एक पूर्णांक है जिसमें fraction नहीं होता है | उदाहरण के लिए –

num1= 142
num2= 258

Integer Literal को Binary, Octal और Hexadecimal Number system सिस्टम में भी प्रदर्शित किया जा सकता है.

Floating Point Literal

Python प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में फ्लोटिंग प्वाइंट लिटरल के द्वारा Real संख्या को प्रदर्शित किया जाता है| फ्लोटिंग प्वाइंट नंबर में Integral part तथा fractional part दोनों होते हैं| इसमें एक दशमलव का उपयोग किया जाता है. दशमलव के बाएं तरफ पूर्णांक तथा दशमलव के दाएं तरफ fraction part होता है| दशमलव के दोनों तरफ कम से कम 1 अंक होना जरूरी है. उदाहरण-

fnum1 = 12.52
fnum2 = 25.25

Complex number Literal

Complex Number को प्रदर्शित करने के लिए Complex number Literal का उपयोग किया जाता है| पाइथन प्रोग्रामिंग में कंपलेक्स नंबर को a+bj के रूप में प्रदर्शित किया जाता है. जिसमें “a ” real part को तथा “b” imaginary part प्रदर्शित करता है| उदाहरण-

cnum1 = 12+6j
cnum2 = 10+20j

String Literals ( स्ट्रिंग लिटरल)

पाइथन प्रोग्राम में Sequence(समूह) of Character को String literals कहा जाता है, जो कि single quotes, double quotes या फिर triple quotes के अंदर लिखा जाता है| स्ट्रिंग लिटरल एक लाइन(Single Line)का या फिर एक से ज्यादा लाइन (Multiline) का भी होता है | एक से ज्यादा लाइन की string को triple quotes के अंदर लिखा जाता है |

str1 = “kislaya.in”
rnum2 = ”’ kislaya.in provides you
knowledge of different
field”’

Boolean Literals( बुलियन लिटरल)

True या False को प्रदर्शित करने के लिए boolean literal का उपयोग किया जाता है| इसमें सिर्फ दो ही वैल्यू होता है – True या False.

bval1 = True
bval1 = False


Literals Collectionas( लिटरल कलेक्शन)

पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में अलग-अलग तरह के Collection object (Sequence data) का उपयोग किया जाता है, जो Data का समूह होता है| पाइथन में Literals Collectionas चार प्रकार के होते हैं.

  1. List Literals
  2. Tuple Literals
  3. Dict Literals
  4. Set Literals

List Literals

पाइथन में लिस्ट Same Data type या Different Data Type के Elements का समूह होता है| लिस्ट को स्क्वायर ब्रैकेट [] के अंदर लिखा जाता है तथा इसमें Elements(अवयव) को Comma (,) लगाकर लिखा जाता है| लिस्ट mutable होता है, अर्थात इसके elements के value को बदला जा सकता है|

lst1=[ 4,5,3, “python”, 20.25]
lst2=[“Java”, “python”,”C++”]

Output:

[4, 5, 3, ‘python’, 20.25]
[‘Java’, ‘python’, ‘C++’]


Tuple Literals

Tupple भी Same Data type या Different Data Type के Elements का समूह होता है| इसे parethesis () के अंदर लिखा जाता है| इसके Elements को comma (,) लगाकर लिखा जाता है| Tupple Immutable होता है अर्थात इसके एलिमेंट के वैल्यू को बदला नहीं जा सकता है|

tpl1 = (10,20,30,40)
tpl2 = (2.25, “java”, “python”,”C++”)
print(tpl1)
print(tpl2)

Output :

(10, 20, 30, 40)
(2.25, ‘java’, ‘python’, ‘C++’)


Dict Literals

पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में डिक्शनरी आंकड़ों (Data) का संग्रह होता है जो Value को Key-Value के फॉर्मेट में store करता है| डिक्शनरी को CURLY BRACES { } के अंदर लिखा जाता है तथा elements एक दूसरे से comma ( , ) के द्वारा अलग रहते हैं| डिक्शनरी Mutable होता है | इसमें अलग-अलग डाटा टाइप के भी value हो सकते हैं|

dict1= { 1: “c” , 2 : “Python”, 3: “java”}
dict2= { ‘a’: 100 , 1: “kislaya.in” ,’b’ : 89.45, 4: 25+12j}
print(dict1)
print(dict2)

Output:
{1: ‘c’, 2: ‘Python’, 3: ‘java’}
{‘a’: 100, 1: ‘kislaya.in’, ‘b’: 89.45, 4: (25+12j)}


Set Literals

Set लिटरल Unodered dataset का Collection होता है. इसे भी curly braces {} के अंदर लिखा जाता है| इसके एलिमेंट्स comma (,) के द्वारा separated होते हैं.

person= { ‘Ajay’, ‘Vijay’, ‘Krisna’ }
city= { ‘Lucknow’, ‘Patna’, ‘Guwahati’, “Bhopal”}
print(person)
print(city)

Output :

{‘Ajay’, ‘Vijay’, ‘Krisna’}
{‘Patna’, ‘Guwahati’, ‘Bhopal’, ‘Lucknow’}


Special Literals

पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में एक विशेष प्रकार का literal है जिसे None कहा जाता है . जहां पर कोई वैल्यू नहीं होता है, वहां None का प्रयोग किया जाता है | None के द्वारा null variable को परिभाषित किया जाता है | अगर None किसी अन्य वैल्यू के साथ तुलना किया जाता है तो यह False रिटर्न करता है|

num1= 100
num2 =None
print(num1)
print(num2)

Output0:

100
None

आप इस लेख के द्वाLiterals in Python and its Types in Hindi समझ पाए होंगे, ऐसी हमें उम्मीद है| पाइथन की अन्य जानकारी हम आपको प्रदान करने की कोशिश करेंगे| अगर आप कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं, कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें|

इन्हें भी पढ़ें:

Leave a Comment