मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू की जानकारी, मिस यूनिवर्स 2021 से संबंधित बातें, Miss Universe 2021: Harnaaz Sandhu In Hindi
21 साल बाद भारत की हरनाज संधू ने सिर्फ 21 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स 2021 को एक बार फिर से जीत लिया है| 12 दिसंबर 2021 को इजराइल के Port of Eilat शहर में आयोजित 70वे मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट भारत की हरनाज संधू ने पराग्वे तथा दक्षिण अफ्रीका के प्रतियोगी को पराजित करते हुए जीत हासिल किया| इससे पहले वर्ष 1994 में सुष्मिता सेन तथा 2000 में लारा दत्ता ने भारत के लिए मिस यूनिवर्स का ताज जीता था|
Table of Contents
- 1 मिस यूनिवर्स 2021 से संबंधित 13 मुख्य बातें
- 2 भारत के कितने प्रतियोगी ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीता है
- 3 प्रतियोगिता में हरनाज से क्या सवाल पूछा गया था
- 4 मिस यूनिवर्स 2021 विजेता हरनाज संधू से संबंधित मुख्य बातें
- 5 हरनाज कौर संधू कौन है
- 6 हरनाज संधू की शिक्षा क्या है
- 7 हरनाज संधू का शौक क्या है
- 8 मिस यूनिवर्स 2021 के अंतिम चरण के लिए हरनाज का गाउन किसने बनाया था
- 9 हरनाज संधू के के द्वारा जीते अन्य खिताब कौन से हैं
- 10 हरनाज संधू प्रतियोगिता जीतने के बाद क्या कहा
- 11 FAQ
मिस यूनिवर्स 2021 से संबंधित 13 मुख्य बातें
1 | मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता को कौन आयोजित करता है | न्यूयॉर्क में स्थित WME/IMG ऑर्गनाइजेशन |
2 | अभी WME/IMG के प्रेसिडेंट कौन है | Paula Shugart |
3 | पहली मिस यूनिवर्स कौन थी | फिनलैंड के अर्मि कुसेला (Armi Kuusela) |
4 | मिस यूनिवर्स 2021 का संस्करण क्या है | 70वा |
5 | मिस यूनिवर्स 2021 में भारत की ओर भाग लेने वाले जज का नाम क्या है | उर्वशी रौतेला |
6 | मिस यूनिवर्स 2021 में कितने देशों ने भाग लिया | 80 देशों ने |
7 | मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता कहां हुआ | इजराइल के Port of Eilat शहर में |
8 | इस प्रतियोगिता के विजेता हरनाज संधू को किसने ताज पहनाया | मेक्सिको के मिस यूनिवर्स 2000 एंड्रिया मेजा ने |
9 | मिस यूनिवर्स 2021 के अंतिम चरण में किन तीन देशों ने जगह बनाई | भारत, पराग्वे तथा दक्षिण अफ्रीका |
10 | भारत में कितने साल बाद यह खिताब जीता है | 21 साल बाद |
11 | इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर कौन रहा | पराग्वे की 22 वर्षीय नादिरा फरेरा |
12 | इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर कौन रहा | दक्षिण अफ्रीका की 24 वर्षीय लालेला मसवाने |
13 | मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता सबसे ज्यादा जीतने वाला देश | यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका- 8 बार |
भारत के कितने प्रतियोगी ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीता है
अभी तक भारत के तीन महिलाओं ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता को जीता है| सबसे पहले वर्ष 1994 में सुष्मिता सेन ने पहली बार भारत की ओर से यह प्रतियोगिता जीता था| पुनः 6 वर्ष बाद वर्ष 2000 में लारा दत्ता ने इस प्रतियोगिता को जीतकर भारत को गौरवान्वित किया था| वर्ष 2021 में 21 साल बाद एक बार फिर से भारत के 21 वर्षीय हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता को भारत के लिए जीता है
प्रतियोगिता में हरनाज से क्या सवाल पूछा गया था
प्रतियोगिता के अंतिम चरण में हरनाज से सवाल पूछा गया था कि ” आज के दबाव से निपटने के लिए युवा महिलाओं को आप क्या सलाह देंगे” | इस प्रश्न के उत्तर में हरनाज संधू ने कहा कि ” आज का युवा खुद पर विश्वास करने का, सबसे बड़ा दबाव का सामना कर रहा है| युवा दूसरों से अपनी तुलना ना करें| दुनिया में जो सबसे अधिक महत्वपूर्ण बातें हो रहे हैं उनके बारे में बात करें| अपने बारे में बात करें क्योंकि युवा खुद अपने जीवन का लीडर है| अपनी आवाज खुद बने| मुझे खुद पर इतना विश्वास था. इसलिए मैं आज जहां खड़ी हूं”
मिस यूनिवर्स 2021 विजेता हरनाज संधू से संबंधित मुख्य बातें
1 | इनका पूरा नाम क्या है | हरनाज कौर संधू |
2 | इन का निक नेम क्या है | हरनाज |
3. | हरनाज संधू जन्म कहां हुआ | इनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ |
4 | इनकी जन्म तिथि क्या है | 3 मार्च 2000 |
5 | हरनाज संधू के खिताब | 1. वर्ष 2017 में टाइम्स फ्रेश फेस 2. वर्ष 2017 में मिस चंडीगढ़ 3. वर्ष 2018 में मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया 4. वर्ष 2019 में फेमिना मिस इंडिया पंजाब 5. वर्ष 2021 में LIVA मिस दिवा यूनिवर्स |
6 | हरनाज द्वारा अभिनीत फिल्म | 1. यारा दियां पू बारां 2. बाई जी कुटांगे |
7 | हरनाज संधू का पेशा क्या है | मॉडलिंग तथा एक्टिंग |
8. | इनका उम्र क्या है | 21 वर्ष |
9 | इनके अभिरुचि | तैराकी, घुड़सवारी, अभिनय तथा नृत्य |
10 | इनका धर्म क्या है | सिख धर्म |
12. | इनका जाति क्या है | पंजाबी |
13 | इनकी लंबाई क्या है | 5 फीट 9 इंच |
14 | इनकी वजन क्या है | 50 किलोग्राम |
15 | इनकी आंखों के रंग क्या है | Brown |
16 | इनकी बालों का कलर क्या है | Brown |
17 | इनके पिता कौन है | परमजीत सिंह संधू |
18 | उनके माता का नाम क्या है | रविंद्र कौर संधू(रूबी संधू) |
हरनाज कौर संधू कौन है
इनका जन्म पंजाब के चंडीगढ़ शहर में 3 मार्च 2020 को हुआ था| यह एक मॉडल तथा अभिनेत्री है| हरनाज अपने परिवार के साथ मोहाली में रहती है| इनके पिता का नाम परमजीत सिंह संधू तथा माता का नाम रविंद्र कौर संधू(रूबी संधू) है| इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिवालिक पब्लिक स्कूल तथा उच्च शिक्षा गवर्मेंट कॉलेज ऑफ गर्ल्स चंडीगढ़ से प्राप्त किया है|
हरनाज संधू की शिक्षा क्या है
इन्होंने ने 12वीं तक की शिक्षा शिवालिक पब्लिक स्कूल, सेक्टर -40 तथा खालसा स्कूल सेक्टर -35, चंडीगढ़ से ली है| उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ गर्ल्स चंडीगढ़ से बैचलर ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का शिक्षा ग्रहण किया है| फिलहाल पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में M.A. की पढ़ाई कर रही है|
हरनाज संधू का शौक क्या है
मिस यूनिवर्स 2021 जानवरों कथा वाइल्डलाइफ से प्यार करती है | उनकी अभीरुचि में घुड़सवारी, तैराकी, डांसिंग, एक्टिंग तथा ट्रैवलिंग शामिल है| अपने फिटनेस तथा योगा से बहुत प्यार है|
इन्होंने अपने स्कूल के दिनों से ही मॉडलिंग प्रारंभ कर दिया था| हरनाज अपनी माता जी( जो कि एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं) से प्रेरणा लेकर महिलाओं के बीच स्त्री स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाती हैं| इन्होंने राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र तथा खुशी एनजीओ के सहायता से महिलाओं के लिए एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है|
मिस यूनिवर्स 2021 के अंतिम चरण के लिए हरनाज का गाउन किसने बनाया था
मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब हरना संधू के द्वारा जीतने के साथ-साथ उनके द्वारा अंतिम राउंड में पहने गए गाउन की भी चर्चा खूब हो रही है| अंतिम राउंड में उनके द्वारा पहने गए यूनिक गाउन सभी का ध्यान आकर्षित किया है| इस परिधान का डिजाइन Shaisha Shinde के द्वारा किया गया था| इस गाउन के तीन हिस्से थे| यह सिल्वर कलर का एक आकर्षक गाउन था|
हरनाज संधू के के द्वारा जीते अन्य खिताब कौन से हैं
मिस यूनिवर्स 2021 को जीतने से पहले हरनाज जिन्होंने कई सारे अन्य खिताब भी जीते हैं जो इस प्रकार से हैं:-
1. वर्ष 2017 में टाइम्स फ्रेश फेस
2. वर्ष 2017 में मिस चंडीगढ़
3. वर्ष 2018 में मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का किताब
4. वर्ष 2019 में फेमिना मिस इंडिया पंजाब का किताब
5. वर्ष 2021 में LIVA मिस दिवा यूनिवर्स
हरनाज संधू प्रतियोगिता जीतने के बाद क्या कहा
इन्होंने मिस यूनिवर्स 2021 जीतने के बाद देश के नाम संदेश देते हुए कहा ” चक दे फट्टे इंडिया, चक दे फट्टे” | हरनाज संधू ने प्रतियोगिता जीतने के बाद कहा कि ” मैं अपने माता-पिता तथा मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन का बहुत शुक्रगुजार हूं| उन्होंने मेरा मार्गदर्शन और सहयोग किया है| मेरे तथा मेरे ताज के लिए प्रार्थना और कामना करने वालों को बहुत बहुत प्यार” |
FAQ
नहीं, हरनाज संधू और विवाहित है|
हरनाज संधू मुख्य रूप से मॉडलिंग तथा एक्टिंग करती है
इनका अन्य नाम कैंडी है
इनकी मां एक स्त्री रोग विशेषज्ञ है
यह चंडीगढ़ पंजाब की रहने वाली है
इन्होंने दो पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया है| “यारा दियां पू बारां ” तथा “बाई जी कुटांगे” फिल्म में
इन्हें भी पढ़ें: