सर्दियों में रूखी त्वचा का देखभाल के 5 बेमिसाल टिप्स | Winter Skin Care 5 Tips in Hindi

सर्दियों में रूखी त्वचा का देखभाल के 5 बेमिसाल टिप्स, सर्दियों में ऐसे करें अपनी त्वचा की देखभाल, Winter Skin Care 5 Tips in Hindi

सुंदरता किसे पसंद नहीं है| हर कोई अपने आप को सुंदर दिखना चाहता है| हर कोई के दिल में इच्छा होती है कि, उनकी त्वचा हमेशा कोमल एवं सुंदर दिखे| परंतु इसके लिए त्वचा की देखभाल भी करनी पड़ती है| सर्दियों के मौसम हमारी त्वचा को शुष्क तथा बेजान बना देती है| इसलिए सर्दियों के मौसम में तो त्वचा की एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है| इस आर्टिकल में हम बात करेंगे Winter Skin Care का|

अगर आप भी परेशान है कि, सर्दियों में आप अपनी त्वचा की देखभाल कैसे करें ? किस तरह से आप अपनी त्वचा को नर्म, मुलायम और सुंदर रखें ? तो हम आपकी परेशानी का हल इस लेख के माध्यम से करेंगे | इस लेख में आपकी त्वचा की रूखापन को दूर करने के लिए कुछ आसान एवं रोग घरेलू टिप्स ( Winter Skin Care ) के बारे में बात करेंगे| जिसको अपना कर आप इस सर्दियों में भी अपनी त्वचा को कोमल और सुंदर रख सकते हैं|

एंटी एजिंग घर में कैसे बनाएं

अगर हम मोटे तौर पर त्वचा की प्रकार की बात करें, तो यह मुख्यता चार प्रकार की होती है|

  1. ऑयली त्वचा
  2. रूखी त्वचा
  3. मिक्स त्वचा
  4. नार्मल त्वचा

इस लेख के माध्यम से हम आपको रूखी त्वचा की देखभाल के लिए आसान तथा घरेलू नुस्खे बताएंगे| जिसे अपनाकर आप अपनी त्वचा को सुंदर रख सकते हैं|

किसी भी प्रकार की त्वचा को सुंदर तथा हेल्दी बनाने के लिए चेहरे की क्लीनिंग, मॉइश्चराइजिंग और स्क्रबिंग जरूरी है| त्वचा को सही तरीके से देखभाल तथा सफाई करनी जरूरी है|

प्रो कबड्डी लीग 2021-22 के रिजल्ट

रूखी त्वचा की देखभाल के लिए 5 आसान तथा घरेलू उपाय, जिसमें ना तो कोई केमिकल का प्रयोग किया गया है | और नहीं इसमें इस्तेमाल होने वाले कोई भी सामग्री का कीमत ज्यादा है| कम मूल्य तथा आसानी से मिलने वाली सामग्री का उपयोग कर इन उपायों को अपना सकते है|

Winter Skin Care टिप्स नंबर 1- दही और मसूर दाल के बेसन का पेस्ट

दही तथा मसूर दाल के बेसन के पेस्ट से आप अपनी रूखी त्वचा की रूखापन से छुटकारा पा सकते हैं| दही से त्वचा में नमी आती है|

  1. दो चम्मच दही ले |
  2. एक चम्मच मसूर का दाल बारीक पिसी हुई बेसन ले |
  3. दोनों कोअच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बना दे |
  4. चेहरे को सबसे पहले क्लींजिंग करें |
  5. फिर नॉर्मल पानी से चेहरे को धोकर अच्छी तरह से सुखा लें |
  6. दही और बेसन की मिक्सर को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा ले |
  7. 10 मिनट तक इसे यूं ही छोड़ दें |
  8. 10 मिनट के बाद धीरे-धीरे हल्के हाथों से मल कर साफ कर ले | फिर चेहरे को पानी से धो ले |

दही और मसूर के दाल के बेसन का पेस्ट सप्ताह में 3 दिन जरूर लगाएं|

टिप्स नंबर 2- ताजी दूध की मलाई एवं तिल का तेल

  • ताजी दूध की मलाई एक चम्मच लें उसमें आधा चम्मच तिल का तेल मिक्स करें|
  • रोज सुबह इसी चेहरे, गर्दन और हाथों में लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें|
  • इसका प्रयोग प्रतिदिन किया जा सकता है|

ताजी दूध की मलाई और तिल का तेल आपकी त्वचा को नर्म और मुलायम रखती है|

Winter Skin Care टिप्स नंबर 3- पका हुआ केला, जौ का आटा तथा बदाम या जैतून का तेल

अपनी रूखी त्वचा की समस्या से छुटकारा पके हुए केला, जौ का आटा तथा बादाम या जैतून के तेल के पेस्ट से पा सकते हैं|

  1. एक पका हुआ केला ले |
  2. दो चम्मच जौ का आटा ले |
  3. एक चम्मच जैतून या बादाम का तेल |
  4. इन्हें अच्छी तरह से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें |
  5. फिर इसे अपने चेहरे गर्दन एवं हाथ पैर में लगा कर करीब 10 मिनट तक छोड़ दें |
  6. उसके बाद नॉर्मल पानी से स्नान कर ले या धो ले|

यह आपके रूखी त्वचा को नर्म और सुंदर बनाती है|

टिप्स नंबर 4- अंडे का सफेद हिस्सा तथा शहद

  1. एक कटोरी में एक अंडे का सफेद हिस्सा ले |
  2. इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं |
  3. अंडे का सफेद हिस्सा तथा शहद कोअच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगाएं |
  4. 15 से 20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर ले |

यह पैक आपकी त्वचा को चमकदार तो बनाती ही है, साथ ही त्वचा के कालेपन को भी कम करती है|

Winter Skin Care टिप्स नंबर 5- ग्लिसरीन तथा गुलाब जल का मिश्रण

ग्लिसरीन और गुलाब जल के मिश्रण आपकी रूखी सूखी त्वचा को नमी के साथ-साथ निखार भी देता है| इसके लिए नीचे लिखे टिप्स को आजमाएं|

  1. रोज रात को सोने से पहले अपनी चेहरे को अच्छी तरह से धोकर साफ कर ले |
  2. ग्लिसरीन तथा गुलाब जल को मिक्स कर ले |
  3. रुई के फाहे का उपयोग कर इसे अपने चेहरे गर्दन और हाथों में लगा कर सो जाएं |
  4. सुबह उठने के बाद हल्का गुनगुना पानी से धो ले|

इसका प्रयोग आप प्रतिदिन कर सकते हैं | जिससे आप कुछ ही हफ्तों में सुंदर तथा कोमल त्वचा पा सकते हैं |

त्वचा के रूखापन दूर करने का कुछ अन्य टिप्स

  • सर्दियों में कम पानी पीने के वजह से त्वचा रूखी हो जाती है| इसलिए पानी खूब पिए|
  • सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से त्वचा में रूखापन बढ़ जाता है|
  • चेहरों पर साबुन का प्रयोग कम करें|
  • सर्दियों का मौसम सब्जियों का मौसम होता है| इस मौसम में पत्तेदार सब्जियां, सलाद तथा फल खूब खाएं|
  • नहाने से पहले नारियल के तेल लगाने से भी आप के त्वचा रूखापन दूर होता है|

आशा है ऊपर बताए गए उपायों को आजमा कर इस सर्दी में आप अपनी त्वचा को अच्छी तरह से देखभाल कर पाएंगे| यह सारे आसान और घरेलू पाए हैं| इसमें किसी भी प्रकार का कोई केमिकल का प्रयोग नहीं किया गया| अतः इसमें किसी प्रकार का कोई नुकसान का भी संभावना नहीं है| साथ ही साथ यह आपकी जेब को भी ढीला नहीं करता | इन Winter Skin Care को आजमाना भी काफी आसान है|

इन्हें भी पढ़ें:

Leave a Comment