BD/TDS/HS/OD/SOS क्या है? OD BD TDS SOS meaning in Hindi डॉक्टर की पर्ची में इस्तेमाल होने को कोड का अर्थ | डॉक्टर दवाई का नाम लिखते समय OD, BD, TDS क्यों लिखते है?
जब आप किसी डॉक्टर के पास अपना इलाज कराने जाते हैं, तो डॉक्टर आपको चेकअप करके पर्चा लिखते हैं| वे इस पर्चे में बहुत सारी बातों को कोड में लिखते हैं| जिसे कभी कभी आप को समझने में परेशानी होती है| आइए आज हम आपको डॉक्टर के पर्चे में लिखे जाने वाले कुछ कोड के बारे में बताते है|
प्रो कबड्डी लीग 2021-22 रिजल्ट | Pro Kabaddi League 2021-22 Results in Hindi
Table of Contents
OD BD TDS SOS meaning in Hindi
डॉक्टर दवाई के नाम लिखते समय BD, TDS, HS, OD, SOS क्यों लिखते हैं ? दरअसल यह सारे लैटिन शब्द का शॉर्ट फॉर्म है| इसके जरिए यह बताया जाता है कि, कौन सी दवा कब खानी है| कभी-कभी हम इन शब्दों को देखकर परेशान हो जाते हैं कि, आखिर इसका मतलब क्या है| आज हम आपकी इस परेशानी को दूर करेंगे और जानेंगे कि OD BD TDS SOS meaning in Hindi क्या है|
HS क्या है (What is HS)
HS एक लैटिन शब्द Hora Somni का शॉर्ट फॉर्म है| जिसका अंग्रेजी में अर्थ है- At bedtime और हिंदी मेंअर्थ होता है-रात को सोते समय |
BDS क्या है(What is BDS)
BDS एक लैटिन शब्द Bis Die Sumendum का शॉर्ट फॉर्म है| जिसका अंग्रेजी अर्थ है- Twice a day i.e 12 hourly तथा हिंदी में अर्थ होता है – दिन में दो बार|
TDS क्या है (What is TDS)
TDS एक लैटिन शब्द Ter Bis Die Sumendum का शॉर्ट फॉर्म में जिसका अंग्रेजी में अर्थ होता है- Thrice a day i.e 8 hourly और हिंदी में अर्थ होता है-दिन में तीन बार|
OD क्या है (What is OD)
OD एक लैटिन शब्द Omnie die का शॉर्ट फॉर्म है जिसका अंग्रेजी में अर्थ है- Once a day i.e 24 hourly और हिंदी मेंअर्थ होता है-दिन में एक बार|
SOS क्या है (What is SOS)
SOS एक लाइटिंग शब्द Si Opus Sit का शॉर्ट फॉर्म है| जिसका अंग्रेजी में अर्थ है- As and when required और हिंदी में अर्थ होता है- जरूरत के अनुसार |
इन शॉर्ट फॉर्म के अलावा भी बहुत सारे ऐसे कोड हैं| जिसका प्रयोग डॉक्टर अपने पर्चे में दवाइयों के नाम के बाद करते हैं| नीचे दिए गए सारणी में इन कोड की जानकारी दी गई है|
OD BD TDS SOS meaning in Hindi (डॉक्टर के पर्चे में दवाइयों के नाम के बाद लिखे जाने वाले कोड का अर्थ)
Abbreviation | Latin name | English meaning | Hindi meaning |
BD | Bis in Die | Twice a day i.e 12 hourly | दिन में दो बार |
BBF | —– | Before breakfast | |
TDS | Ter Bis Die Sumendum | Thrice a day i.e 8 hourly | दिन में तीन बार |
HS | Hora Somni | At bedtime | रात को सोते समय |
OD | Omnie die | Once a day i.e 24 hourly | दिन में एक बार |
QDS | Quater in Die | Four times a day i.e 6 hourly | दिन में 4 बार |
AC | Ante Cibum | Before meals | खाने से पहले |
PC | Post Cibum | After means | खाने के बाद |
SOS | Si Opus Sit | As and when required | जरूरत के अनुसार |
ODAC | Omnie Die Ante Cibum | Once-daily before meal | दिन में एक बार खाने से पहले |
ODPC | Omnie Die Post Cibum | Once daily after meal | दिन में एक बार खाने के बाद |
ODHS | Omnie Die Hora Somni | Once-daily before bed | दिन में एक बार सोने से पहले |
दवाइयों के नाम के बाद लिखे जाने वाला कोड के अलावा और अन्य प्रकार के भी कोड का उपयोग डॉक्टर पर्चा लिखते समय करते हैं| नीचे दिए गए सारणी से उन कोड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है| इनमें से कुछ लैटिन शब्द है| जबकि कुछ अंग्रेजी शब्द का ही शॉर्ट फॉर्म है|
डॉक्टर के पर्चे में उपयोग किए जाने वाले अन्य कोड
Abbreviation | Latin word | English meaning | Hindi meaning |
GTT | gutta | drop | ड्रॉप |
IM | — | Into the muscle | मसल में |
IV | — | Into the vein | नस में |
mg | — | Mili gram | मिलीग्राम |
ml | — | mili leter | मिलीलीटर |
nocte | — | At night | रात में |
OD | oculo dextro | Right eye | दाहिना आंख |
OS | oculo sinistro | Left eye | बाया आंख |
O.U | oculo utro | in each eye | दोनों आंख में |
p.c. | post cibum | ||
p.o. | per os | by mouth | मुंह के द्वारा |
p.r.n. | pro re nata | as needed | जब जरूरत हो |
qh | quaque hor | every hour | प्रत्येक घंटे |
q 3 h | quaque 3 hora | every 3 hours | प्रत्येक 3 घंटे पर |
qAM | — | every morning | रोजाना सुबह |
qd | quaque die | daily | रोजाना |
q.i.d. | quater in die | four times a day | दिन में 4 बार |
q.o.d | — | every other day | हर दूसरे दिन |
s | sine | without | उसके बिना |
s.l. | — | under the tongue | जीप के नीचे |
tab | tabella | tablet | टेबलेट |
t.i.d. | ter in die | three times a day | दिन में तीन बार |
tsp | — | teaspoon | छोटी चम्मच |
tbsp | — | tablespoon | बड़ी चम्मच |
ut dict | — | as directed by doctor | डॉक्टर के अनुसार |
इस लेख के माध्यम से डॉक्टर के पर्चे में लिखे जाने वाले शॉर्ट फॉर्म के बारे में बताया गया है| अब आप समझ चुके होंगे कि OD BD TDS SOS meaning in Hindi | इस जानकारी के बाद अब आप डॉक्टर के लिखे पर्चे में कोड से परेशान नहीं होंगे|
FAQ
HS फुल फॉर्म है- Hora Somni | जिसका अंग्रेजी में अर्थ है- At bedtime और हिंदी मेंअर्थ होता है-रात को सोते समय |
BD का फुल फॉर्म है – Bis Die | जिसका अंग्रेजी अर्थ है- Twice a day i.e 12 hourly तथा हिंदी में अर्थ होता है – दिन में दो बार|
OD एक लैटिन शब्द Omnie die का शॉर्ट फॉर्म है जिसका अंग्रेजी में अर्थ है- Once a day i.e 24 hourly और हिंदी मेंअर्थ होता है-दिन में एक बार
SOS एक लाइटिंग शब्द Si Opus Sit का शॉर्ट फॉर्म है| जिसका अंग्रेजी में अर्थ है- As and when required और हिंदी में अर्थ होता है- जरूरत के अनुसार |
इन्हें भी पढ़ें :