क्रिप्टो Terms जो आपको पता होना चाहिए | Cryptocurrency Terms to Know Before You Invest in Hindi

क्रिप्टो करेंसी से संबंधित शब्द | Cryptocurrency Terms/ Cryptocurrency related Terms to Know Before You Invest: A Beginner’s Guide

क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने से फायदे कई सारी बातों की जानकारी आवश्यक है| पिछले पिछले कोई लेखों में हमने इस बात का जिक्र किया है| इसमें निवेश करने से पहले क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए| इसी क्रम में आज हम क्रिप्टो करेंसी से संबंधित कुछ पदों (Terms) का उल्लेख करेंगे| इन Terms को जानना बेहद जरूरी है| तो अब हम जानते हैं क्रिप्टो करेंसी से संबंधित Terms. यह आपको क्रिप्टो करेंसी की लुभावनी को दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में सहायता प्रदान करेंगे|

Cryptocurrency Terms जो आपको पता होना चाहिए

Atcoin

बिटकॉइन को छोड़कर बाकी अन्य क्रिप्टो करेंसी को Altcoine कहते हैं| दूसरा सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो करेंसी Ethereum से लेकर अन्य हजारों क्रिप्टो करेंसी जो बाजार में उपलब्ध है, Altcoin कहे जाते हैं|

Bitcoin

दुनिया का सबसे पहला और मूल्यवान क्रिप्टो करेंसी को Bitcoin कहते हैं | इसे 3 जनवरी 2009 को लांच किया गया था| इसकी मूल्य में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है| हालांकि इसमें बेतहाशा उतार-चढ़ाव भी देखा गया है| एक समय इसका मूल्य $60000 तक पहुंच गया था| Bitcoin सबसे ज्यादा लोकप्रिय क्रिप्टो करेंसी है|

Bitcoin Cash

Bitcoin Cash एक पीयर-टू-पीयर इलेक्ट्रॉनिक कैश सिस्टम जो मूल बिटकॉइन के एक Fork से बनता है। बिटकॉइन के बेतहाशा उतार-चढ़ाव को देखते हुए व्यापक रूप से एक मुद्रा के रूप में स्वीकार करने में एक झिझक महसूस होता है| इसलिए बिटकॉइन कैश को लेनदेन के लिए सुविधाजनक होने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Block

ब्लॉकचेन के अंदर एक डाटा के समूह को Block कहा जाता है| क्रिप्टो करेंसी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित है| जब कोई उपयोगकर्ता सिक्कों को खरीदते हैं या बेचते हैं तब इनके लेनदेन के रिकॉर्ड से ब्लॉक का निर्माण होता है| हर ब्लॉक एक निश्चित मात्रा में डाटा स्टोर करता है| जब ब्लॉक की स्टोर करने की क्षमता समाप्त हो जाती है, तब एक नया ब्लॉक का निर्माण होता है| इस प्रकार ब्लॉकचेन में ब्लॉक जुड़ते जाते हैं|

Block Chain

क्रिप्टो करेंसी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित है| क्रिप्टो करेंसी के सिक्कों के लेनदेन के रिकॉर्ड से ब्लॉक का निर्माण होता है| जैसे-जैसे लेनदेन बढ़ता जाता है| इन ब्लॉक की संख्या भी बढ़ती जाती है तथा यह आपस में जोड़कर ब्लॉकचेन का निर्माण करते हैं| इस तरह से ब्लॉकचेन क्रिप्टो करेंसी लेन देन का डिजिटल रिकॉर्ड कीपिंग है| ब्लॉकचेन स्थाई तथा अपरिवर्तनीय खाता बही बनाते हैं|

Coin

किसी भी ब्लॉकचेन या क्रिप्टो करेंसी नेटवर्क पर एक डिजिटल मूल्य होता स्टोर होता है, इसे Coin कहते हैं| दरअसल क्रिप्टो करेंसी में Coin का कोई भौतिक स्वरूप नहीं होता है| इसके मूल्य को ही वर्चुअल Coin के रूप में जानते हैं| कुछ ब्लॉकचेन नेटवर्क का तथा उसके Coin का समान नाम होता है| जैसे-Bitcoin. परंतु कुछ ऐसे ब्लॉकचेन नेटवर्क है| जिनके नेटवर्क का नाम अलग है और उनके Coin के नाम अलग है| जैसे- स्टेलर ब्लॉकचेन(Steller Blockchain) जिसका Coine का नाम Lumen है|

Coinbase

Coinbase एक लोकप्रिय सेंट्रलाइज क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज है | हाल में ही Coinbase ने नैस्डेक पर सार्वजनिक रूप से क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज के रूप में दर्ज करा कर एक इतिहास बनाया है|

Cold Wallet/Cold Storage

Cold Wallet/Cold Storage अपने क्रिप्टो करेंसी को पूरी तरह से ऑफलाइन संग्रहित करने का एक सुरक्षित तरीका है | इसे हार्डवेयर वॉलेट भी कहा जाता है| अपने क्रिप्टो करेंसी को एक यूएसबी ड्राइव जैसे दिखने वाले फिजिकल डिवाइस में संग्रहित कर इसे हैकिंग और चोरी से बचाने के लिए उपयोग किया जाता है| परंतु अगर क्या हो जाता है तो इसके साथ साथ आपका क्रिप्टो करेंसी भी खो जाएगा|

Cryptocurrency

क्रिप्टो करेंसी एक तरह का डिजिटल तथा डिसेंट्रलाइज्ड करेंसी है | इसका उपयोग चीजों को खरीदने बेचने में किया जाता है| इसे लंबे समय के लिए संग्रहित भी किया जाता है|

Decentralization

किसी भी पावर को किसी एक केंद्रीय बिंदु पर केंद्रित करने बजाय उसे विभिन्न जगहों पर वितरित करने की प्रक्रिया को Decentralization कहते हैं| ब्लॉकचेन तकनीक इसी प्रक्रिया पर आधारित है क्योंकि इसे संचालित करने के लिए बहुत लोगों से मंजूरी की जरूरत पड़ती है|

Decentralized Finance (DeFi)

इसी बैंक, सरकार फतवा अन्य वित्तीय संस्थान की मध्यस्थता के बिना किए जाने वाले वित्तीय गतिविधियां को Decentralized Finance (DeFi) कहते हैं| जिसका उदाहरण है- क्रिप्टो करेंसी|

Etherreum

बाजार में उपलब्ध दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी Etherreum है| Etherreum एक क्रिप्टो नेटवर्क तथा सॉफ्टवेयर प्लेटफार्म है जिसका उपयोग डेवलपमेंट नए एप्लीकेशन बनाने के लिए कर सकते हैं| इससे संबंधित एक क्रिप्टो करेंसी है जिसे Ether कहा जाता है|

Exchange

क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज ऐसा डिजिटल मार्केट प्लेस है, जहां पर कोई भी व्यक्ति क्रिप्टो करेंसी का खरीद फरोख्त कर सकता है|

Fork

जब कोई ब्लॉक चीन के नियमों में बदलाव किया जाता है | तो ब्लॉक चीन के प्रोटोकॉल में इन परिवर्तन के बाद ब्लॉकचेन का दो स्वरूप बन जाता है – एक जो पुराने नियम को पालन करता है कथा दूसरा जो नए नियम को पालन कर ब्लॉकचेन का नया स्वरूप को अपनाता है | उदाहरण के लिए- Bitcoin का एक Fork जो Bitcoin Cash के रूप में परिवर्तित हुआ|

FOMO

Fear of Misissing Out. अवसर होने के डर को FOMO शब्द से प्रदर्शित करते हैं | क्रिप्टो करेंसी का मूल्य बहुत तेजी से परिवर्तित होता है| लोगों को लगता है कि पैसा कमाने का यह अवसर कहीं छूट न जाए|

FUD

क्रिप्टो करेंसी के बाजार में कुछ लोग भय, अनिश्चितता तथा दुष्प्रचार फैलाकर डर का वातावरण पैदा करते हैं, जिससे निवेशक अपने क्रिप्टो करेंसी को जल्दी से जल्दी किसी भी कीमत पर बेच देते हैं | इसे ही FUD( Fear, Uncertainty and Disinformation) कहते हैं|

Gas

Gas एक प्रकार का शुल्क है, जो डेवलपर को एथेरियम नेटवर्क के सिस्टम को उपयोग करने के लिए भुगतान करना पड़ता है|

आप इस लेख के माध्यम से Cryptocurrency Terms के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं| आइए आगे कुछ और क्रिप्टो करेंसी से संबंधित Terms(Cryptocurrency Terms) के बारे में जानते हैं

Genesis Block

क्रिप्टो करेंसी मेंसबसे पहला Mined किया गया ब्लॉक को Genesis Block कहा जाता है|

HODL

HODL का फुल फॉर्म होता है-“Hold on for Dear Life”. यह एक Passive Income को प्रदर्शित करता है जिसमें लोग क्रिप्टो करेंसी को खरीद कर बेचने के बजाय लंबे समय के लिए इस आशा में रखते है कि इसका मूल्य बढ़ेगा | दरअसल यह 2013 में एक बिटकॉइन फोरम के यूजर के द्वारा उत्पन्न किया गया था|

Halving

Halving बिटकॉइन की भाषा में लिखी गई एक Feature है जिसमें एक निश्चित मात्रा में ब्लॉकों का mine किया जाता है जिसमें हर 4 साल में नई बिटकॉइन की मात्रा आधी हो जाती है| इससे बिटकॉइन के कीमत में काफी असर पड़ता है|

Hash

Hash एक नंबरों और अक्षरों का Unique श्रृंखला होती है, जो ब्लॉक को Indentify करती है | साथ ही साथ क्रिप्टो करेंसी क्रेता तथा विक्रेता को आपस में जोड़ कर रखती है|

Hot wallet

यह एक प्रकार का सॉफ्टवेयर पर आधारित ऑनलाइन क्रिप्टो करेंसी वॉलेट है जिसे एक्सेस करना काफी सुविधाजनक होता है| परंतु यह वॉलेट हार्डवेयर वॉलेट की तुलना में हैकिंग तथा साइबर हमलो के लिए अधिक संवेदनशील होता है|

Initial Coin Offering (ICO)

ICO नई क्रिप्टो करेंसी प्रोजेक्ट के लिए फंड इकट्ठा करने का एक तरीका है | CO को स्टॉक मार्केट के Initial Public Offerings(IPO) की तरह देखा जा सकता है|

JOMO

Joy of missing out बिना किसी चिंता परेशानी के मिलने वाले आनंद को JOMO शब्द से रिप्रेजेंट करते हैं| मनचाहे मूल्य से भी कम मूल्य पर अगर क्रिप्टो करेंसी मिलता है, तब इसे JOMO कर सकते है|

Market Capitalization

क्रिप्टो करेंसी मार्केट केपीटलाइजेशन मार्केट में उपलब्ध सिक्कों के कुल मूल्य को प्रदर्शित करता है| बाजार में उपलब्ध कूल सिक्कों को उसके वर्तमान मूल्य से गुणा Market Capitalization निकाला जा सकता है|

Mining

Mining वह प्रक्रिया है जिसमें नए क्रिप्टो करेंसी के सिक्के उपलब्ध कराए जाते हैं, तथा उपयोगकर्ताओं के बीच लेनदेन की विवरण को दर्ज किया जाता है|

Non-fungible Tokens (NFTs)

Non-fungible Tokens (NFTs) इकाई है जिसका उपयोग अद्वितीय डिजिटल कला तथा अन्य संग्रहणीय डिजिटल वस्तुओं के ownership का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जाता है| NFTs अक्सर यूफोरिया ब्लॉकचेन पर आधारित होता है|

Peer to Peer

जब दो व्यक्तियों के बीच कोई ट्रांजैक्शन या फिर कोई कम्युनिकेशन बिना कोई तीसरे पक्ष या मध्यस्था का होता है| तो इसे Peer to Peer कम्युनिकेशन कहते हैं| इसमें ट्रांजैक्शन की या कम्युनिकेशन की सुरक्षा बढ़ जाती है|

Public Key

क्रिप्टो करेंसी के वॉलेट का एड्रेस एक बैंक अकाउंट की तरह होता है | जिस तरह से बैंक अकाउंट में पैसा लेने के लिए अकाउंट नंबर तथा अन्य इंफॉर्मेशन लोगों को देना पड़ता है | उसी प्रकार क्रिप्टो करेंसी के वॉलेट में पैसा लेने के लिए Public Key शेयर करना पड़ता है| ताकि लोग या कोई संस्था आपके Public key का यूज करके आपको पैसा भेज सकें या फिर आपके ऑथराइज्ड करने पर आपके अकाउंट से पैसा ले सकें|

Private Key

Private Key एक तरह का गुप्त कोड है जिसके द्वारा आप अपने क्रिप्टो करेंसी को डायरेक्ट एक्सेस कर सकते हैं | Private Key एक तरह से आपके बैंक अकाउंट के पासवर्ड के तरह है| इसे कभी भी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए|

Satoshi Nakomoto

Satoshi Nakomoto को बिटकॉइन का छद्म निर्माता कहा जाता है| लेकिन इनका असली पहचान कोई नहीं जानता है| यह एक व्यक्ति है या फिर कई व्यक्तियों के समूह|

Stablecoin or Digital Fiat

यह एक ही स्थिर मुद्रा है, जो किसी अन्य गैर डिजिटल मुद्रा या वस्तु के लिए अपना मूल्य निर्धारित करती है| Stablecoin or Digital Fiat ब्लॉकचेन पर आधारित एक फिएट अथवा सरकार द्वारा समर्थित मुद्रा को रिप्रेजेंट करता है| उदाहरण के लिए-Tether जो कि यूएस डॉलर में आपका जाता है|

Token

किसी भी ब्लॉकचेन पर मूल्य की इकाई जिसमें आमतौर पर मूल्य के हस्तांतरण के अलावा कुछ अन्य मूल्य भी प्रस्तावित होते हैं| जैसे -coin.

Vitalik Buterin

Vitalik Buterin उस प्रोग्रामर का नाम है, जिन्होंने 2015 में Ethereum का निर्माण किया था|

Wallet

एक ऐसी जगह जहां पर आप अपने क्रिप्टो करेंसी को रख सकते हैं| Wallet दो तरह के होते हैं-1. हॉट वॉलेट (ऑनलाइन तथा सॉफ्टवेयर पर आधारित) 2. कोल्ड वॉलेट (ऑफलाइन तथा हार्डवेयर पर आधारित)

इस लेख के माध्यम से आपको क्रिप्टो करेंसी से संबंधित Cryptocurrency Terms के बारे में बताया गया है| कोई अन्य Cryptocurrency Terms जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं| कृपया कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें|




Leave a Comment