क्रिप्टोकरेंसी के रहस्य-2022 | Top Secret of cryptocurrency in Hindi

क्रिप्टोकरेंसी के रहस्य – ब्लॉकचेन, विकेंद्रीकरण, माइनर, अत्याधिक उतार-चढ़ाव, बाजार में हजारों क्रिप्टो करेंसी की उपलब्धता, क्रिप्टो करेंसी पर प्रतिबंध | Top 10 Secret of cryptocurrency in Hindi.

आज के डिजिटल दुनिया में क्रिप्टो करेंसी की धूम है | हर निवेशक आज अपना पैसा इसमें निवेश करना चाहते हैं| परंतु इनमें से चंद निवेशकों को ही क्रिप्टो करेंसी की विस्तृत जानकारी है| किसी भी चीज में निवेश करने से पहले उसके बारे में जानकारी इकट्ठा करना जरूरी होता है| बहुत सारी ऐसे जानकारियां होती है, जिन्हें अधिकांश निवेशक कभी जान ही नहीं पाते हैं| और वह उसके जाल में फंस जाते हैं| आइए हम जानते हैं क्रिप्टोकरंसी से संबंधित 10 छुपे हुए रहस्य|

अगर आप क्रिप्टोकरंसी में दिलचस्पी रखते हैं, और इसमें निवेश करना चाहते हैं | इस आर्टिकल को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ें |

क्रिप्टोकरेंसी के रहस्य

क्रिप्टोकरेंसी का बाजार बहुत ही ज्यादा अस्थिर(Highly Volatile) है

अभी तक शेयर बाजार को लोग अस्थिर बाजार के रूप में जानते हैं| जिसमें शेयर का मूल्य का उतार-चढ़ाव के कारण इसमें निवेश जोखिम भरा माना जाता है| इसलिए शेयर बाजार में निवेश करने से लोग कतराते है| जबकि यह पूर्णता सरकार द्वारा नियंत्रित बाजार है| क्रिप्टो करेंसी का बाजार बहुत ही ज्यादा अस्थिर होता है| क्रिप्टो करेंसी का मूल्य कभी आसमान छूता है तो कभी धूल चाटता है|

चूंकि क्रिप्टो करेंसी का ट्रेनिंग किसी केंद्रीय एक्सचेंज के बजाए विभिन्न क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज ऊपर होती है इसलिए यह इसके मूल्य को अस्थिर बनाता है| अगर कुछ दिनों से आप क्रिप्टो करेंसी का अनुसरण कर रहे हैं| तो आप देख पाया होंगे की यह कितना अस्थिर है| निवेश करने से पहले क्रिप्टोकरेंसी के रहस्य को अच्छी तरह से समझ में आपके लिए अति आवश्यक है|

क्रिप्टोकरेंसी का कोई आधार नहीं है

क्रिप्टो करेंसी एक डिजिटल मुद्रा है, जिस पर किसी भी केंद्रीय बैंक या सरकार का नियंत्रण नहीं है| सभी क्रिप्टो करेंसी स्वतंत्र रूप से काम करती है| इनका मूल्यांकन करने के लिए न कोई संस्था है, और न ही कोई ठोस मौलिक कारक जिस पर उनका मूल्यांकन किया जा सके| क्रिप्टो करेंसी की विश्वसनीयता तथा फंडामेंटल के विषय में जानकारी करने का कोई Tool या Factor उपलब्ध नहीं है|

क्रिप्टो बाजार में हजारों क्रिप्टो करेंसी मौजूद है

क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में हजारों क्रिप्टो करेंसी मौजूद है| इनमें से कुछ का चुनाव कर उस में निवेश करना एक कठिन कार्य है| इनमें कुछ क्रिप्टो करेंसी अच्छे हैं | जिन पर दांव लगाया जा सकता है| इनमें से बिटकॉइन एक है, जो सबसे पुराना और सबसे ज्यादा मूल्य का क्रिप्टो करेंसी | कुछ अन्य क्रिप्टो करेंसी भी हैं| जिसमें आप निवेश कर सकते हैं | इसकी जानकारी हमारी अन्य लेख से ले सकते हैं|

क्रिप्टोकरेंसी के व्यापार में ब्लॉकचेन का महत्व

जब हम क्रिप्टो करेंसी के व्यापार की ओर देखते हैं| तो हमें यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि, क्रिप्टो करेंसी के अंदर क्या है जो इसे इतना मूल्यवान बनाता है | क्रिप्टो करेंसी ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है | दरअसल ब्लॉकचेन एक बुनियादी ढांचा है, जिस पर क्रिप्टो करेंसी की स्थापना की जाती है| यह तकनीक एक डिजिटल तथा विकेंद्रीकृत खाता बही है, जो लेन देन और भुगतान का रिकॉर्ड सुरक्षित तथा प्रभावी ढंग से दर्ज करती है | यह क्रिप्टोकरेंसी का टॉप सीक्रेट भी होता है|

Miners एक अहम भूमिका निभाता है

क्रिप्टो करेंसी में लेनदेन और भुगतान के रिकॉर्ड को एक ब्लॉक में दर्ज किया जाता है| जब इस ब्लॉक की क्षमता पूरी हो जाती है तो इसे ब्लॉकचेन में जोड़ दिया जाता है फिर दूसरे ब्लॉक का निर्माण किया जाता है| इन रिकॉर्ड को ब्लॉक में दर्ज करने के लिए एक गुप्त कोड की आवश्यकता होती है| इस गुप्त कोड के निर्माण में Miners की अहम भूमिका होती है| Miners उच्च क्षमता वाले कंप्यूटर का उपयोग से जटिल गणितीय समीकरणों को हल कर एक Hash code का निर्माण करते हैं| इसके लिए उन्हें Reward के रूप में coin दिया जाता है| यह क्रिप्टोकरेंसी के रहस्य में से एक है, जिसे आप को जाना चाहिए|

विकेंद्रीकरण इसे अत्याधिक सुरक्षित बनाता है

जैसा कि हम जानते हैं, क्रिप्टो करेंसी कोई केंद्रीय नियंत्रण वाली करेंसी नहीं है, इस पर एक संस्था, सरकार फिर एक व्यक्ति व्यक्ति का नियंत्रण नहीं है| कोई ऐसा एक केंद्रीय डाटा केंद्र भी नहीं है, जिस पर सारे के सारे विवरण एक ही जगह दर्ज है| और जहां से कोई साइबर अपराधी हमला कर उस पर नियंत्रण हासिल कर सकें|

ब्लॉकचेन विकेंद्रीकरण प्रणाली पर आधारित है| यह प्रणाली ब्लॉकचेन को आकर्षक, सुरक्षित तथा विश्वसनीय बनाता है | विकेंद्रीकरण प्रणाली ब्लॉकचेन में अधिक संख्या में होने वाले लेन देन को सुरक्षित और सुदृढ़ बनाते हैं|

ब्लॉकचेन के अन्य फायदे भी हैं

विकेंद्रीकरण के लाभ को हमने पिछले पैराग्राफ में देखा | ब्लॉकचेन के अन्य फायदे भी हैं जो क्रिप्टो करेंसी को आकर्षक बनाता है| ब्लॉकचेन पारंपरिक बैंकिंग प्रणाली एक काफी तेज होता है तथा बिना किसी बिचौलिए के भी लेन-देन की सुविधा प्रदान करता है | जिससे लेन-देन में होने वाली लागत कम हो जाता है | इसके अलावा ब्लॉकचेन उपयोगकर्ता या निवेशक को नियंत्रण तथा पारदर्शिता भी प्रदान करता है| यह क्रिप्टोकरेंसी के रहस्य में से एक है, जिसे हम निवेशक को जानना चाहिए|

ब्लॉकचेन 100% परफेक्ट नहीं है

ऐसा नहीं है कि ब्लॉकचेन में सिर्फ गुण है | इस तकनीक की अपनी कमियां भी है | यह तकनीक अभी विकासशील अवस्था में है| इसमें अभी अनुसंधान चल रहे हैं| जिसके कारण कभी-कभी इसमें लेनदेन की धीमी गति या सत्यापन में विलंब हो सकता है| इस नई तकनीक को एकीकृत करने का मुद्दे से चल रहे हैं|

दुनिया के कई देशों में क्रिप्टो करेंसी प्रतिबंधित है

हालांकि क्रिप्टो करेंसी पूरी दुनिया में धूम मचा रखी है परंतु अभी भी कई देशों में इस पर प्रतिबंध है| कुछ देशों ने क्रिप्टो करेंसी का लेनदेन और इसमें निवेश को प्रतिबंधित कर रखा है| इनमें से बांग्लादेश, बोलिविया, नेपाल, किर्गिस्तान इत्यादि देश शामिल है| प्रतिबंधित करने वाले देशों की सूची बढ़ सकती है| हम क्या कह सकते हैं, कि पूरी दुनिया में क्रिप्टो करेंसी की स्वीकार्यता अभी नहीं है| यह एक क्रिप्टोकरेंसी के रहस्य में से एक है जिसे आपको अवश्य जानना चाहिए|

क्रिप्टो करेंसी हर किसी को स्वीकार्य नहीं

दुनिया में क्रिप्टो करेंसी की इतनी धूम होने के बावजूद, यह करेंसी हर किसी को स्वीकार्य नहीं है | क्रिप्टो करेंसी को स्वीकार करने वाले, इसमें निवेश करने वालों की संख्या अभी भी बहुत कम है| डिजिटल करेंसी को खरीदना, इसमें निवेश करना, इसमें लेनदेन करना सबके लिए उपयुक्त नहीं हो सकता| दुनिया में अधिकांश लोग अपनी पारंपरिक मुद्रा का उपयोग करना पसंद करते है| यह एक क्रिप्टोकरेंसी के रहस्य में से एक है जिसकी जानकारी आपको होना चाहिए|

इस लेख के माध्यम से हमने आपको कुछ छिपे हुए क्रिप्टोकरेंसी के रहस्य के बारे में बताया है| आशा करता हूं क्रिप्टो करेंसी से संबंधित का ज्ञान वर्धन हुआ|

इन्हें भी पढ़ें:

Leave a Comment